हर साल तीज के पहले चोरी हो जाते हैं भगवान भोलेनाथ, फिर चुरा ले गए चोर

रीवा में एक ऐसा भी मंदिर है जहां हर साल तीज के पहले भगवान भोलेनाथ की मूर्ति चोरी हो जाती है। व्रत रखने वाली महिलाओं को भोलेनाथ और नंदी की एक साथ पूजा करने का अवसर नहंी मिलता। इस मर्तबा भी उन्हें यह पीड़ा सहनी पड़ी। चोर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति चुरा ले गए। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से कर दी है।

रीवा। मैदानी के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में तालाब के पास शिव मंदिर है। यहां पर हर साल कोई अराजक तत्व भगवान शिव की मूर्ति चुरा ले जाता है। यह चोरी तीज के पहले ही होती है। इस मर्तबा भी तीज के ठीक पहले भगवान भोलेनाथ की मूर्ति अचानक गायब हो गई। लोगों ने बताया कि नंदी महराज की पूजा करने का भी उन्हें अवसर नहंी मिला। महिलाएं जब सुबह मंदिर पहुंची तो भोलेनाथ की मूर्ति गायब रही। नंदी महाराज भी गायब थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन चोर पकड़ में नहीं आया। ऐसा सिर्फ इस साल ही नहीं हुआ है। कोई अराजकतत्व जानबूझ कर व्रत रखने वाली महिलाओं को परेशान करने के लिए ऐसा कृत्यकर रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस चोर को पकड़ नहीं पाई।