ढेकहा कांड का आंखों देखा हाल: फोटो में देखिए पुलिस को किस कदर पीटा, चप्पल और डंडे बरसाए

ढेकहा में बुधवार को हुए बवाल में श्रमिकों की भीड़ पुलिसवालों पर भारी पड़ गई। बवाल रोकने थानों की पुलिस गई थी। कुछ ने मोर्चा सम्हाला तो जमकर पिटे और कुछ किनारे खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। बढ़ी तोंद उन्हें मोर्चा सम्हालने से रोक ली। श्रमिकों ने पुलिस पर जमकर कहर बरपाया। पुलिस का डंडा छींन कर पीटा गया। चप्पलों से पुलिस की पिटाई हुई। एडीजीपी और एसपी के आने के बाद हालात बदले। पहले श्रमिक भारी थे बाद में पुलिस का डंडा चला तो सब रफूचक्कर हो गए। इस हंगामें ने हालांकि पुलिस की जमकर किरकिरी की है। चंद लोगों को सम्हालने में रीवा पुलिस फेल रही। उन्हीं के हाथों पिट भी गई। शहर में जहां पर्याप्त पुलिस बल था। वहां यह हालात रहे। आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। जब मु_ी भर लोग सम्हल नहीं पाए तो पूरा जिला कैसे सम्हलेंगा यह समझ से परे है।

एक महिला ने कार में लगा दी आग
कार को आग लगाने की तैयारी में महिला
2 / 6

2. एक महिला ने कार में लगा दी आग

ढेकहा में एक महिला श्रमिक को कार में आग लगाते हुए कैमरे में कैद किया गया। महिला ने बड़े ही आराम से बिना डर के कार में आग लगाई। कार में आग लगाने के लिए कूची वाली झाडू और खराब कपड़े का उपयोग किया। पहले गाड़ी को डंडे से तोड़ा और फोड़ा गया। फिर माचिस मार कर आग लगा दी गई। कार चंद मिनटों में धू धू कर जल गई।

Previous Next