ढेकहा कांड का आंखों देखा हाल: फोटो में देखिए पुलिस को किस कदर पीटा, चप्पल और डंडे बरसाए

ढेकहा में बुधवार को हुए बवाल में श्रमिकों की भीड़ पुलिसवालों पर भारी पड़ गई। बवाल रोकने थानों की पुलिस गई थी। कुछ ने मोर्चा सम्हाला तो जमकर पिटे और कुछ किनारे खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। बढ़ी तोंद उन्हें मोर्चा सम्हालने से रोक ली। श्रमिकों ने पुलिस पर जमकर कहर बरपाया। पुलिस का डंडा छींन कर पीटा गया। चप्पलों से पुलिस की पिटाई हुई। एडीजीपी और एसपी के आने के बाद हालात बदले। पहले श्रमिक भारी थे बाद में पुलिस का डंडा चला तो सब रफूचक्कर हो गए। इस हंगामें ने हालांकि पुलिस की जमकर किरकिरी की है। चंद लोगों को सम्हालने में रीवा पुलिस फेल रही। उन्हीं के हाथों पिट भी गई। शहर में जहां पर्याप्त पुलिस बल था। वहां यह हालात रहे। आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। जब मु_ी भर लोग सम्हल नहीं पाए तो पूरा जिला कैसे सम्हलेंगा यह समझ से परे है।

जमकर पत्थर बरसाए
पुलिस पर पत्थर बरसाते लोग
4 / 6

4. जमकर पत्थर बरसाए

सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद भीड़ ने पत्थर बरसाने लगे। चारों तरफ पत्थर बरसाए जा रहे थे। इस पत्थर बाजी में कईयों के सिर फूटे। कई घायल हुए। आसपास के लोग इस पत्थर बाजी से डरे हुए थे। सभी घरों के अंदर दुबक गए थे।

Previous Next