ढेकहा कांड का आंखों देखा हाल: फोटो में देखिए पुलिस को किस कदर पीटा, चप्पल और डंडे बरसाए

ढेकहा में बुधवार को हुए बवाल में श्रमिकों की भीड़ पुलिसवालों पर भारी पड़ गई। बवाल रोकने थानों की पुलिस गई थी। कुछ ने मोर्चा सम्हाला तो जमकर पिटे और कुछ किनारे खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। बढ़ी तोंद उन्हें मोर्चा सम्हालने से रोक ली। श्रमिकों ने पुलिस पर जमकर कहर बरपाया। पुलिस का डंडा छींन कर पीटा गया। चप्पलों से पुलिस की पिटाई हुई। एडीजीपी और एसपी के आने के बाद हालात बदले। पहले श्रमिक भारी थे बाद में पुलिस का डंडा चला तो सब रफूचक्कर हो गए। इस हंगामें ने हालांकि पुलिस की जमकर किरकिरी की है। चंद लोगों को सम्हालने में रीवा पुलिस फेल रही। उन्हीं के हाथों पिट भी गई। शहर में जहां पर्याप्त पुलिस बल था। वहां यह हालात रहे। आने वाले दिनों में चुनाव होने हैं। जब मु_ी भर लोग सम्हल नहीं पाए तो पूरा जिला कैसे सम्हलेंगा यह समझ से परे है।

सिर्फ एक खरोच ही आई थी
आंख के नीचे खरोच
5 / 6

5. सिर्फ एक खरोच ही आई थी

जिस व्यक्ति को लेकर इतना बड़ा हंगामा हुआ। उसे सिर्फ आंख के नीचे खरोच ही आई थी। इसी बात पर बड़ा कांड भीड़ ने कर डाला। चाकू मारने की अफवाह ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। सूत्रों की मानें तो इस आग में कुछ नेताओं ने भी घी डालने का काम किया। इसके कारण हालात और बिगड़ गए थे।

Previous Next