जीएमएच में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

गांधी मेमोरियल अस्पताल में बुधवार की रात को हंगामा मच गया। एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापवाही का आरोप लगाया है।

जीएमएच में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रसव के लिए परिजनों ने कराया था अस्पताल में भर्ती
आपरेशन के दो दिन बाद हुई मौत, परिजनों ने लगाए आरोप
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार बाणसागर निवासी 26 वर्षीय पूर्णिमा नाम की महिला को लेवर पेन होने पर 25 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को महिला का सीजेरियन किया गया। आपरेशन के बाद महिला और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य थे। इसके बाद अचानक दो दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बुधवार की शाम को उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों का कहना है कि यहां डॉक्टर बाहर से दवाइयां मंगाते रहे। दो दिनों तक महिला ठीक थी। फिर हार्ट अटैक की बात कहते रहे। फिर मौत के बाद बोले की किडनी में इन्फेक्शन हो गया था। जिसकी वजह से मौत् हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाज में ही लापरवाही की गई है। जूनियर डॉक्टरों ने आपरेशन किया। इसके कारण ही स्थितियां बिगड़ गईं। दो दिन पहले ही महिला की डिलिवरी हुई थी। महिला की मौत के बाद अब मासूम के लालन पालन को लेकर परिवार चिंतित है।