दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डर, ऑडिटोरियम के कार्यक्रम की अनुमति कर दी निरस्त

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रीवा में होने वाला कार्यक्रम ऐन मौके पर निरस्त हो गया। इसके पीछे भाजपा का डर बताया जा रहा है। ऑडिटोरियम में 20 अगस्त को केजरीवाल की सभा आयोजित थी। आम आदमी पार्टी ने ऑडिटोरियम बुक भी करा लिया था कि ऐन मौके पर संचालक ने बुकिंग ही निरस्त कर दी। राशि भी लौटा दी। अचानक बुकिंग निरस्त किए जाने से राजनीतिक गर्मा गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डर, ऑडिटोरियम के कार्यक्रम की अनुमति कर दी निरस्त
Delhi CM arvind kejriwal file photo

20 अगस्त को होना था कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरिय में जन संवाद कार्यक्रम
vindhyabulletin.com रीवा। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी मप्र में जोर लगाना शुरू कर दिया है। इस मर्तबा सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े कर सकता है। रीवा से भी आप उम्मीदवार अन्य पार्टियों को टक्कर देंगे। चुनावी माहौल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं का रीवा दौरा भी शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 20 अगस्त को रीवा आने वाले थे। इसके लिए कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम को सभा के लिए बुक किया गया था। इसके लिए बकायदा पार्टी के पदाधिकारियों ने रसीद भी कटा ली थी। सब कुछ फाइनल ही चल रहा था कि ऐन मौके पर अरविंद केजरीवाल की सभा को ही निरस्त करना पड़ा। इसके पीछे वजह ऑडिटोरियम की बुकिंग निरस्त किया जाना माना जा रहा है। कम समय में कहीं और आयोजन की तैयारियां भी संभव नहीं थी। प्रशासन ने भी अनुमति देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को अपने मुखिया का कार्यक्रम रीवा से सतना में आयेाजित करना पड़ रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने हार नहीं मानी है। सभा भले ही निरस्त हो गई हो लेकिन दिल्ली के सीएम रीवा में अपनी धमक जरूर छोडऩे आएंगे। रीवा में अब रोड शो की तैयारी की जाएगी।
---------
भाजपा और कांग्रेस को सताने लगा डर
आम आदमी पार्टी के मप्र में इंट्री से अन्य राजनीतिक पार्टियों में डर सता रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में आप ने विंध्य में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिंगरौली से महापौर की सीट पर आप ने कब्जा भी जमा लिया। आप की इंट्री भाजपा और कांग्रेस को डरा रही है। विंध्य में बढ़ते आप के कद से सभी सहमें हुए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए बुक किया गया ऑडिटोरियम हाल निरस्त किया जाना इसी डर से जोड़ कर देखा जा रहा है। आप यदि विंध्य में मजबूत होगी तो कांग्रेस और भाजपा के वोटरों पर असर डालेगी। इन्हीं दोनों पार्टियों के वोट भी काटेगी। प्रत्याशी भी टक्कर देंगे। यही वजह है कि आप के नेताओं को रीवा में इंट्री ही नहीं देना चाह रहे।
-----------
आप के जिला अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शहर इंजी. दीपक सिंह ने कार्यक्रम निरस्त किए जाने पर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सत्ता के दबाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरीयम में 20अगस्त को होना था। 50 हजार रुपये की रसीद कटवाई गई थी। वहीं अनुमति के लिए नगर निगम में आवेदन कर शर्तानुसार जन संवाद कार्यक्रम तय किया गया था। यह कार्यक्रम पूर्णत: गैर राजनीतिक था , उसके बावजूद भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के दबाव के चलते अनुमति को निरस्त कर दिया गया। वहीं कुछ दिन पहले भाजपा के बड़े नेता का कार्यक्रम टीआरएस कॉलेज के एनसीसी ग्राउंड में हुआ था जबकि हाई कोर्ट के आदेश में साफ तौर पर उल्लेखित है कि कॉलेज के ग्राउंड में किसी प्रकार का राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम नहीं हो सकते। शासन सत्ता के दबाव के चलते हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना की गई। अरविंद केजरीवाल ने ये विश्वास दिलाया है कि बहुत जल्द रीवा में रोड शो के साथ सभा करनी पड़ी तो करेंगे।