आनलाइन रिश्ता तलाशने में महिला चिकित्सक की लुट गई आबरू, ब्लैकमेलिंग का भी हुई शिकार, अब धमकियां मिल रहीं

पति से तलाक के बाद दोबारा घर बसाने की सोच रखने वाली एक महिला चिकित्सक को मेट्रोमोनियल से जीवन साथी तलाशना महंगा पड़ गया। आनलाइन जान पहचान के बाद गुजरात का एक व्यक्ति महिला के घर रीवा पहुंच गया। घर पर जबरन रुका और फिर महिला चिकित्सक के अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल किया और महीने भर रुका रहा। इस दौरान महिला से दुष्कर्म भी किया। इसके बाद महिला पर गुजरात आने का दबाव बनाने लगा। महिला नहीं मानी तो उसके आश्लील फोटो और वीडियोज वायरल कर दिये। परिचितों के मोबाइल नंबर पर भेज दिए। महिला की इज्जत तार तार कर दी। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो महिला चिकित्सक के घर पर खड़ी स्कूटी और कार में आग लगवा दी। महिला चिकित्सक पुलिस थाना में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया। एसपी से महिला ने गुहार लगाई है।

आनलाइन रिश्ता तलाशने में महिला चिकित्सक की लुट गई आबरू, ब्लैकमेलिंग का भी हुई शिकार, अब धमकियां मिल रहीं

पहले पति से हो गया था तलाक तो दूसरी शादी के लिए कराया था मैट्रीमोनियल में रजिस्टे्रशन
राजस्थान के एक शिक्षक से हुई थी पहचान, घर पहुंच कर गया था वहीं पर बनाई अश्लील वीडियो
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक रीवा के समान थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पेशे से चिकित्सक है। उसकी शादी 2013 में हुई थी। इसके बाद महिला चिकित्सक का पति अलग हो गया। छोड़कर चला गया। महिला की एक 7 साल की बेटी है। वह अपने माता पिता के साथ रहती है। परिजनों ने दबाव में आकर उसने दोबारा शादी करने के लिए मेट्रीमोनियल साइट में रजिस्टे्रशन कराया। इस साइट में उसकी पहचान गुजरात के कच्छ निवासी देवशीष राजाभाई से हुई। वह पेशे से शिक्षक है। काफी लंबे समय तक आनलाइन ही दोनों की बात चीत होती रही। नजदीकियां बढ़ीं तो वह महिला को गुजरात बुलाने लगा। इसी दौरान महिला चिकित्सक के पिता की तबीयत बिगड़ गई। पिता को लेकर भाई और मां छत्तीसगढ़ चले गए। इसकी जानकारी जैसे ही संबंधित व्यक्ति को हुई। वह मिलने रीवा पहुंच गया। बस स्टैण्ड पर मिलने बुलाया और फिर महिला के घर पहुंच गया। घर पर वह मिठाई लेकर गया था। मिठाई खाने के बाद महिला घर पर रात में सो गई। इसी का फायदा व्यक्ति ने उठाया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो मोबाइल पर बना लिया। दूसरे दिन जब महिला संबंधित व्यक्ति को जाने को कहने लगी तो वह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल पर उतारू हो गया। ब्लैकमेलिंग कर 25 दिनों तक घर पर रहा। जब उसके माता पिता आने वाले थे। उसके पहले ही वह घर से चला गया। इसके बाद भी वह महिला पर गुजरात आने का दबाव बनाता रहा। जब वह नहीं मानी तो पहले वीडियो, फोटो वायरल किया। इसके बाद उसके घर पर खड़ी कार और स्कूटी में आग लगवा दी। महिला चिकित्सक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।