फिर चली गोली, इस मर्तबा महिला को मारी गोली

रीवा में फिर गोली चली है। इस मर्तबा गोली लाइसेंसी बंदूक से निकली है। जमीनी विवाद में दो भाई आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली महिला को जा लगी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिर चली गोली, इस मर्तबा महिला को मारी गोली
file photo


रीवा। घटना सगरा थाना क्षेत्र के मैर टोला की बताई जा रही है। घटना के संबंध में सगरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यशोदानंद द्विवेदी और विक्रम द्विवेदी आपस में सगे भाई हंै। सोमवार को दोनों के बीच जमीन पर हक के लिए विवाद शुरू हुआ। इसी बीच वाद विवाद इतना बढ़ा की दोनों परिवार के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया गया कि विक्रम द्विवेदी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की जिससे हड़कंप मच गया। घटना में यशोदानंद द्विवेदी की पत्नी चंपा देवी के पैर में गंभीर चोट पहुंची है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई में जुटी हुई है।