रीवा में फिर चली गोली, विद्युत विभाग के एई को सीने में मारी गोली, संदेहियों तक पहुंची पुलिस

सोमवार को समान थाना अंतर्गत वीटू माल के सामने गोली चल गई। बाइक सवार युवकों ने एक विद्युत विभाग के एई को गोली मार दी। गोली सीने में लगी। आनन फानन में घायल को पहले संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वहां से रेफर कराकर मिनर्वा में भर्ती कराया गया। आपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है। घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को उठाया है। पूछताछ जारी है।

रीवा में फिर चली गोली, विद्युत विभाग के एई को सीने में मारी गोली, संदेहियों तक पहुंची पुलिस

समान थाना अंतर्गत वी 2 माल के सामने चली गोली
विद्युत विभाग का एई बताया जा रहा है घायल
रीवा। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सड़कों पर फ्लैग मार्च ही निकालती रह गई और यहां अपराधी खुलेआम वारदात को खुलेआम अंजाम देकर फरार हो गए। समान थाना अंतर्गत सोमवार की शाम को 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब वी2 के सामने एक व्यक्ति पर गोली दाग दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जिसे गोली मारी गई वह विद्युत विभाग सिलपरा में पदस्थ हैं। उनका नाम दिनेश तिवारी पिता रामविश्वेश्वर तिवारी, बक्छेरा रायपुर कर्चुलियान बताया जा रहा है। वह वी 2 के सामने खड़े थे। तभी बाइक सवार कुछ युवक आए और उन पर गोली दाग दी। फिर मौके से फरार हो गए। गोली दिनेश तिवारी के सीधे में ऊपरी हिस्से पर लगी। गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौे पर पुलिस पहुंची। घायल को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज में देरी हो रही थी। वहां से घायल को लेकर परिजन सीधे मिनर्वा अस्पताल भागे। अस्पताल में घायल का तुरंत इलाज शुरू हुआ। आपरेशन थिएटर ले जाया गया। सीने में फंसी गोली आपरेशन कर बाहर निकाल ली गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर है। खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गोली चलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है
वारदात के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में गोली व्यक्ति को लगते हुए दिखाई दे रहा है। जिन्हें गोली लगी है। वह फोन पर वी2 के बाहर बात कर रहे थे। तभी उनके सीने में गोली आकर लगी। वह नीचे गिर गए। मौके पर घायल का खून चारो तरफ फैल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से उनकी पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्धों को भी चिन्हित किया गया है। थाना प्रभारी की मानें तो दो संदिग्ध को उठा लिया है। अन्य की तलाश जारी है।