रीवा में फिर चली गोली, तीन दिन में यह तीसरी वारदात

रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत कोष्टा के पास गुरुवार की रात को फिर गोली चल गई। आरोपियों ने युवक की गाड़ी का पीछा किए फिर रोक कर गोली मार दी। गोली पैर में लगी। घायल अवस्था में ही युवक को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। इलाज जारी है। रायपुर कर्चुलियान पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रीवा में फिर चली गोली, तीन दिन में यह तीसरी वारदात
गोली कांड

रीवा। ज्ञात हो कि रीवा में अपराध बेकाबू हो गए है। अब चाकू छूरी चलना पुरानी बात हो गई है। अब गोलियां चल रही है। लोगों की जान जा रही है। तीन दिन में गोली चालन की यह तीसरी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियांस पटेल निवासी मनगवां रीवा जिला न्यायालय पेशी में आया हुआ था। रात में वह घर लौट रहा था। प्रियांस को रतहरा बायपास में बाइक में सवार तीन युवकों ने उसका पीछा किया। कोष्टा तक पीछा किए। इसके बाद उसकी बाइक के आगे तीनों युवकों ने बाइक लगा दी। बाइक रोकने के बाद उस पर पहले लात घूसों से हमला किया फिर फायर कर दिए। गोली सीधे प्रियांस के पैर में जा धंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रियांस को आसपास के लोगों की मदद से संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। गोली चालन की जानकारी लगने के बाद देर रात रायपुर कर्चुलियान पुलिस भी पहुंच गई। घायल प्रियांस का पुलिस ने बयान दर्ज किया। प्रियांस ने बताया कि बाइक में सवार युवकों में राजेश विश्वकर्मा, अशोक पाण्डेय और एक युवक मुंह बांधे हुए था। उसका नाम घायल राहुल है। उन तीनों से उसकी पुरानी पहचान है। राजेश और अशोक प्रापर्टी डिलिंग का काम करते थे। उन्हें वह अपने साथ आफिस में रखे हुए थे। 10 हजार रुपए महीने पर देने की बात कही थी। इसी दौरान वह किसी मामले में जेल चला गया। जेल से छूटने के बाद दोनों से उसे अपने रुपए मांगे। रुपए देने से उन्होंने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर तीनों पर गोली चलाने का आरोप प्रियांस लगा रहा है। मामले की हालांकि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही गोली चलाए जाने की वजह का खुलासा हो पाएगा।