अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग, हमला करने वाला भी मारा गया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला हो गया। उन पर हमला करने वाला पार्टी का समर्थक ही निकला। हमला तब हुआ जब वह अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। ट्रम्प मंच पर आए। उसी दौरान फायरिंग हो गई। गोली उनके कान को छू कर निकली। हमला के बाद पुलिस ने हमरावर को ढेर कर दिया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर फायरिंग, हमला करने वाला भी मारा गया

फायरिंग करने वाला पार्टी का ही समर्थक निकला
रैली के दौरान की वारदात, 400 फीट दूर से इमारत से चली गोली
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनकी पार्टी के समर्थक ने ही उन पर फायरिंग की, जिसे ढेर कर दिया गया। ट्रम्प के दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वे सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा चुकी है। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रम्प अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। ट्रम्प मंच पर आए। उन्होंने बोलना शुरू किया- 'टेक अ लुक एट वॉट हैपंडÓ और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। चीख-पुकार मचती है, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं। इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून से सने चेहरे के साथ दाईं मुट्ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते हैं। गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हुए। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। एआर-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी, वो ट्रम्प की ही रिपब्लिकन पार्टी का समर्थक था। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।
वर्ष 1972 में चली थी गोली
अमेरिका में 52 साल बाद किसी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला हुआ है। इससे पहले 1972 में जॉर्ज सी वॉलेस पर गोली चलाई गई थी। वे भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। उन पर एक शॉपिंगसेंटर में गोली चलाई गई थी। इसके बाद वे मरते दम तक व्हील चेयर पर रहे। इससे पहले 1972 में पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के भाई रॉबर्ट एफ केनेडी पर हमला हुआ था। वे लॉस एंजिल्स से लौट रहे थे।


हमलावर की उम्र सिर्फ 20 साल, ट्रम्प की पार्टी का वोटर था
अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने बताया है कि हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स की वोटर आई कार्ड से पता चला है कि वो ट्रम्प की ही रिपब्लिकन पार्टी से था। हालांकि उसने बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े एक ग्रुप को 15 डॉलर यानी 1250 रुपए का चंदा भी दिया था। क्रूक्स की उम्र 20 साल है। उसका घर बटलर से 40 किमी दूर बेथल पार्क में है। क्रूक्स रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ा था।
राष्ट्रपति बाइडेन ने बुलाई प्रेस कान्फ्रेंस, बोले अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि मैंने ट्रम्प से बात की है। अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रम्प सहित सभी लोग इस घटना के मकसद को लेकर अपनी थ्योरी न बनाएं। एफबीआई और सीक्रेट सर्विस एजेंसियों को अपना काम करने दें। हमारी कोशिश है कि ट्रम्प को सुरक्षा दी जाए। अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है। इस मुद्दे पर बाइडेन राष्ट्र को संबोधित भी कर सकते हैं। इस बीच मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि ट्रम्प पर हमला करने वाले आरोपी की कार में विस्फोटक मिला है। उसके घर से भी विस्फोटक मिला है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ट्रम्प की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।  जांच में यह भी सामने आया है कि गन आरोपी को उसके पिता ने खरीदकर दी थी।