पहले कांग्रेसी पिता ने थामा भाजपा का हाथ, अब जिपं सदस्य बेटी ने भी छोड़ दिया हाथ का साथ

कांग्रेस से भागने का सिलसिला जारी है। अमहिया से जुड़े सभी कांग्रेसी अब भाजपाई हो रहे हैं। उन्हें कांग्रेस का साथ पसंद नहीं आ रहा। रमाशंकर मिश्रा ने पहले हाथ का साथ छोड़ा और भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब उनके पीछे पीछे उनकी बेटी जिपं सदस्य वार्ड क्रमांक 2 पूर्णिमा तिवारी ने भी हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का पट्टा पहन लिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम के हाथों सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

पहले कांग्रेसी पिता ने थामा भाजपा का हाथ, अब जिपं सदस्य बेटी ने भी छोड़ दिया हाथ का साथ

 जिपं सदस्य पूर्णिमा तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
रीवा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने जवा में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी और उनके अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का भाजपा की सदस्यता दिलाई। जवा में कार्यक्रम में आयोजित कर उन्होंने सभी कांग्रेसीजनों को भाजपा पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में हर वो राष्ट्र भक्त जो देश को विकसित होते देखना चाहता है वह भाजपा में स्वप्रेरणा से आ रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही जिपं सदस्य पूर्णिमा तिवारी के पिता रमाशंकर मिश्रा कांग्र्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में जाने के बाद सब की नजर बेटी की राजनीति बदलाव पर था। अब वह भी पिता की राह पर चल पड़ी हैं। उन्होंने भी कांग्रेस से किनारा कर लिया था। कांग्रेस से अलग हो गईं और भाजपा के साथ चली गई हैं। वह जाते जाते कांग्रेस को कमजोर कर गई। जवा से कई सैकड़ा कार्यकर्ताओं को भी अपने साथ भाजपा में ले गईं। इस राजनीतिक उठा पटक का असर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झेलना पड़ेगा। 
बंगले पर भी बदली पार्टी
वहीं उप मुख्यमंत्री के आवास पर मनगवां विधानसभा के ग्राम सलैया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र सिंह जो कदैला सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष और पूर्व सरपंच रह चुके हैं। उनकी अगुवाई में रघुनाथ सिंह, रामजी सिंह, नागेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, ओकार द्विवेदी सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आवास पर ही कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय कनौजा की अगुवाई में कई किसान कांग्रेस मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका उप मुख्यमंत्री ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता प्रदान की।