चोरहटा हवाई अड्डा से उड़ान शुरू, पहले प्राइवेट प्लेन ने भरी उड़ान, जानिए कौन कहां गया

शुक्रवार को चोरहटा हवाई अड्डा से एयरो प्लेन की लैडिंग और टेक ऑफ की शुरुआत हो गई। पहली उड़ान यहां से भरी गई। यह पहली उड़ान रीवा के डिप्टी सीएम ने भरी। इन्हें लेने के लिए प्राइवेट प्लेन पहुंचा था। दोपहर तीन बजे यह प्लेन में बैठे और फिर उड़ गए।

चोरहटा हवाई अड्डा से उड़ान शुरू, पहले प्राइवेट प्लेन ने भरी उड़ान,  जानिए कौन कहां गया

रीवा। विंध्य के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिस पल का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वह समय अब करीब आ गया है। चोरहटा में करोड़ों रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ चोरहटा हवाई अड्डा से सेवाएं शुरू होने वाली है। इसके संकेत खुद डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने उड़ान भर कर दे दी है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम को लेने एक प्राइवेट कंपनी का 6 सीटर प्लेन पहुंचा। दिन में 12 बजे एक प्राइवेट प्लेन रीवा में लैंड हुआ। एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी का प्लेन पहुंचा था। यह तीन घंटे चोरहटा हवाई अड्डा में ही रुका रहा। डिप्टी सीएम जब दोपहर तीन बजे चोरहटा हवाई अड्डा पहुंचे तब प्लेन ने उड़ान भरी। डिप्टी सीएम को लेकर प्लेन खजुराहो रवाना हो गया। इस पहली उड़ान ने आने वाले दिनेां में अब चोरहटा हवाई अड्डे में लैडिंग और टेक ऑफ के रास्ते भी खोल दिए हैं। अब तक यहां एयरोप्लेन की लैंडिंग पर रोक लगा हुआ था। एयर पोर्ट की हवाई पट्टी तैयार हो रही थी। अब वह भी बन कर तैयार हो चुकी है। सिर्फ हवाई अड्डा के चारों तरफ की बाउण्ड्री का निर्माण ही शेष बचा हुआ है। इसका भी काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही यह भी पूरा हो जाएगा।
वीटी यान था प्लेन का नाम
डिप्टी सीएम को लेने रीवा पहुंचा एयरोप्लेन प्राइवेट था। यह एयरो एयर क्राफ्ट कंपनी का प्लेन था। इस प्लेन का नाम वीटी-यान प्लेन था। यह 6 सीटर था। इसकी लैडिंग और टेक ऑफ सफल रही। इसे विंध्य के चोरहटा हवाई अड्डा की पहली उड़ान मानी जा रही है।