सिविल लाइन में झाडिय़ों में छिपकर चल रही थी इश्कबाजी, तभी आ धमकी पुलिस

शहर में इस समय आशिकों की कमी नहीं है। लड़का और लड़कियां खुलेआम इश्कबाजी करते नजर आते हैं। कॉलेज के नाम पर घर से निकलते हैं और फिर इधर उधर मंडराते फिरते हैं। सोमवार को भी कई कपल सिविल लाइन में झाडिय़ों में आड़ में घुसे हुए थे। तभी अचानक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी को पकड़कर जमकर क्लास लगाई। आईडी देखी। उनके अभिभावकों को बुलाने की धमकी दी तो सारा प्रेम का भूत उतर गया। लड़की और लड़को ने पुलिसवालों के पैर पकडऩे शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस ने भी फिर उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया।

सिविल लाइन में झाडिय़ों में छिपकर चल रही थी इश्कबाजी, तभी आ धमकी पुलिस

रीवा। ज्ञात हो कि सिविल लाइन का एरिया सूनसान है। यहां पेड़ पौधे ज्यादा है। अधिकारियेंा के माकान बने हुए हैं तो क्षेत्र भी सुरक्षित है। इसी इसलिए कई कपल इसे सबसे सेफ जोन मानते हैं और खुलेआम यहां इश्कबाजी करते दिखते हैं। सड़कों पर खड़े होकर बेझिझक हर कांड करते हैं। सोमवार को यही इश्कबाज पुलिस की गिरफ्त में आ गए। अचानक पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो कईयों का प्यार का भूत मौके पर ही उतर गया। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर सभी को चलता कर दिया था।
इस रास्ते में सुबह से ही पहुंच जाते हैं
लाड़ली लक्ष्मी मार्ग को लाड़लियों के नाम पर रखा गया और इसी मार्ग पर सुबह से ही लाडलियां प्रेमियों के साथ पहुंच जाती हैं। बीहर नदी के किनारे बने घाट पर इनकी भीड़ दिखती है। घर से जॉगिंग और जिम का बहाना बनाकर निकलती हैं और यहां झाडिय़ों में छुप कर प्रेमी के साथ रंगरलियां मनाती है। घाट पर घंटो बैठी रहती है। इनकी तरफ इनके अभिभावकों का भी ध्यान नहीं जाता। पुलिस को सुबह भी छापामार कार्रवाई कर इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।