त्योंथर में फूड प्वाइजनिंग ने ली दो की जान, 3 बीमार

विषाक्त भोजन करने से एक गांव के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। दो लोगों की जान तक चली गई है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेजी गई। पीडि़त व्यक्तियों की जांच के बाद इलाज शुरू कर दिया गया है। तीन ग्रामीण पीडि़त मिले हैं।

त्योंथर में फूड प्वाइजनिंग ने ली दो की जान, 3 बीमार

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार मामला त्योंथर तहसील अंतर्गत चंद्रपुर क्षेत्र के दत्तापुर गांव का है। यहां गांव के ही कुछ लोग विषाक्त भोजन करने से बीमार हो गए। सूत्रों की मानें तो विषाक्त मांस खाने से ही उनकी हालत बिगड़ी। यह सभी दत्तापुर गांव में तालाब के किनारे घर बनाकर कर रहते हैं। फूड प्वाइजनिंग से गांव के दो लोगों ने अब तक दम तोड़ दिया है। कईयों की हालत खराब है। मौत की खबर स्वास्थ्य विभाग को लगते ही टीम मौके पर भेजी गई। पीडि़त परिवार के सदस्यों की टीम ने जांच की। इसमें तीन लोग और चिन्हित किए गए। इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इनकी हो चुकी है मौत
फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने वाले 85 वर्षीय वृद्ध जुड़कू मुसहर पिता स्व. बुद्धू मुसहर की मौत हो गई। मायके पक्ष से आई एक महिला सरोज देवी पति सुरेश मुसहर उम्र 25 वर्ष भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई थी। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उसकी भी मौत हो गई। सभी को गंभीर हालत में गढ़ी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर इन्हें त्योंथर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। त्योंथर से संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। हालांकि रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार में तीन और लोग चिन्हित किएगए हैं। यह भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। इसमें निरंजना मुसहरा पिता संजय मुसहरा उम्र 14 वर्ष, सच्चू मुसहर पिता संतोष मुसहर उम्र 16 वर्ष, रीता मुसहर पिता दूधनाथ मुसहर उम्र 13 वर्ष का इलाज त्योंथर सिविल अस्पताल में चल रहा है।