कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक, नेताओं से मांगे 10-10 लाख
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री ही साइबर क्राइम का शिकार हो गए। जालसाजों ने उन्हें ही नहीं छोड़ा। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कई नेताओं से रुपयों की डिमांड भी की गई है। जालसाजों ने बड़ी रकम मांगी। मामले में हालांकि क्राइम बांच ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मोबाइल हैक कर लिया गया। इसकी भनक तक उन्हीं नहीं लगी। जब कांग्रेस के नेताओं को कमलनाथ के मोबाइल से रुपए मांगने की डिमांडज्ञ पहुंची। तब खुलासा हुआ। इसकी जानकारी सामने आने के बाद सूचना क्राइम ब्रांच को दी गई। क्राइम ब्रांच ने मोर्चा सम्हाला। आरोपियों को पकडऩे के लिए कांग्रेस नेताओं ने जाल बिछाया। उन्होंने जालसाजों को रुपए लेने के लिए गोविंद गोयल के बंगला बुलाया। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों ने गोविंद गोयल , विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर जिला अध्यक्ष अशोक सिंह कोषाध्यक्ष को कॉल कर रुपयों की मांग की थी। क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।