शुभ मुहूर्त में फार्म: रीवा से 6, सतना से 11 और सीधी से 6 ने भरा नामांकन, जानिए कौन कौन पहुंचा कलेक्ट्रेट

रात 2 बजे से पंचक लग रहा है। इसके पहले शुभ मुहूर्त में नामांकन फार्म भरने वालों की लंबी कतार लग गई। भाजपा के अधिकांश नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस के भी एक नेता ने नामांकन दाखिल किया है। सतना में भी कई भाजपा, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रीवा, सतना और सीधी में भाजपा के ज्यादा फार्म भरे।

शुभ मुहूर्त में फार्म: रीवा से 6, सतना से 11 और सीधी से 6 ने भरा नामांकन, जानिए कौन कौन पहुंचा कलेक्ट्रेट

REWA. 21 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। पहला दिन शनिवार था यही वजह है कि अधिकांश नेताओं ने इस दिन नामांकन फार्म नहीं भरा। रीवा से सिर्फ एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को दिन अच्छा रहा। इसके अलावा दूसरा फैक्टर पंचक का भी रहा। मंगलवार से पंचक लग रहा है। यही वजह है कि सोमवार को कई नेताओं ने पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने में सभी दिग्गज उम्मीदवार ही थे। रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उम्मीदवारों के साथ भारी भीड़ पहुंची। सब ने शक्ति प्रदर्शन किया।

कुल 6 नामांकन पत्र हुए दाखिल

रीवा जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों तथा मऊगंज जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन कुल 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र रीवा में एक, विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में दो, विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में दो तथा विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र मनगवां, विधानसभा क्षेत्र गुढ़, विधानसभा क्षेत्र त्योंथर तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। अब तक कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।
रीवा में इन्होंने नामांकन पत्र भरा
विस             नामांकन भरा           पार्टी
रीवा             राजेन्द्र शुक्ला           भाजपा
सिरमौर        दिव्यराज सिंह          भाजपा
सिरमौर        विष्णुदेव पाण्डेय       बसपा
सेमरिया        अभय मिश्रा             कांग्रेस
सेमरिया        कृष्णपति त्रिपाठी      भाजपा
मऊगंज         सुखेन्द्र सिंह बन्ना    कांग्रेस


सतना मैहर से 10 नामांकन पत्र दाखिल हुए----

सतना और मैहर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन सोमवार को कुल 10 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिनमें विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट और रैगांव विधानसभा से एक-एक, सतना, नागौद, अमरपाटन तथा रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र से दो-दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किये हैं। मैहर विधानसभा क्षेत्र से अब तक किसी अभ्यर्थी ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया है। इस प्रकार अब तक सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11 अभ्यर्थियों ने अपने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं।

सतना, मैहर में इन्होंने भरा फार्म
विस             उम्मीदवार              पार्टी
चित्रकूट           शुभाष शर्मा डाली     बसपा
रैगांव               कल्पना वर्मा          कांग्रेस
सतना              गणेश सिंह             भाजपा
सतना              सिद्धार्थ कुशवाहा      कांग्रेस
नागौद              नागेन्द्र ङ्क्षसह       भाजपा
नागौद               यादवेन्द्र सिंह         बसपा
अमरपाटन          राजेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस
अमरपाटन          रामखेलावन          भाजपा
रामपुर बघेलान    विक्रम ङ्क्षसह        भाजपा
रामपुर बघेलान    शुभांगी ङ्क्षसह       निर्दलीय
कई उम्मीदवार फार्म लेने पहुंचे
सोमवार को कई उम्मीदवार आरओ आफिस पहुंचे लेकिन नामांकन दाखिल नहीं किए। सिर्फ नामांकन फार्म लेकर लौट गए। इसमें मनगवां से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र प्रजापति, मधुमास सोनी बसपा शामिल हैं। इन दोनों ने फार्म लिया है। नामांकन पत्र 24 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश होने के कारण दाखिल नहीं होंगे। इसके बाद ही नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।  नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम समय सीमा 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक है।
सीधी में 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन फार्म
विस          उम्मीदवार              पार्टी
चुरहट        शरदेंदु तिवारी       भारतीय जनता पार्टी
चुरहट        सुनील कुमार        निर्दलीय
सीधी        आनंद मंगल सिंह   आम आदमी पार्टी
सीधी        रीती पाठक           भारतीय जनता पार्टी
सीधी        केदारनाथ शुक्ल     निर्दलीय
सिहावल    विश्वामित्र पाठक     भाजपा
धौहनी      कुंवर सिंह             भाजपा


गाजे बाजे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे राजेन्द्र शुक्ला
नामांकन दाखिल करने रीवा विस के प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला गाजे बाजे के साथ निकले। उनके साथ भारी भीड़ रही। अमहिया निवास से उनकी रैली सिरमौर चौराहा होते हुए निकली। साथ में सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता सहित कई भाजपाई शामिल रहे। गाडिय़ों के साथ ही लोगों की लंबा हुजूम था। जगह जगह राजेन्द्र शुक्ला का स्वागत किया गया। गजमाला पहनाई गई। छतों से पुष्पवर्षा की गई। ढोल नगाढ़ों के साथ रैली कलेक्ट्रेट पहुंची।


अभय मिश्रा भारी भीड़ लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
कांग्रेस से सेमरिया प्रत्याशी अभय मिश्रा भी पीछे नहीं रहे। वह भारी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ समर्थकों की  लंबी लाइन थी। गाडिय़ों का काफिला था। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता जरूर नजर नहीं आए। उनके समर्थन में सिर्फ महापौर अजय मिश्रा बाबा को ही देखा गया। वह नामांकन पत्र दाखिक करने जरूर पहुंचे।
दिव्यराज ने राजविलास से निकाली रैली
सिरमौर से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह ने भी सोमवार को शुभमुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। वह राज विलास होटल से रैली निकाली। उन्होंने कलेक्ट्रेट तक समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ पहुंचे। समर्थकों की भीड़ रही। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उन्होंने प्रस्तावकों के साथ आरओ आफिस पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।

कृष्णपति के साथ भी पहुंची भीड़
सेमरिया से भाजपा प्रत्याशी केपी त्रिपाठी भी भीड़ जुटाने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भाजपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर पहुंचे। उनके साथ वाहनों की लंबी कतारें थी। लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटा रखे थे। समर्थकों की कमी नहीं थी। कलेक्ट्रेट पहुंच कर केपी त्रिपाठी ने भी नामांकन दाखिल किया।

सिर्फ सुखेन्द्र सिंह ने भरा फार्म
मऊगंज विधानसभा से कांग्रेस ने सुखेन्द्र सिंह बन्ना को उम्मीदवार बनाया है। सुखेन्द्र सिंह सोमवार को नामांकन दाखिक करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका सिंगल नामांकन दाखिल हुआ। इसके अलावा मऊगंज से किसी ने फार्म नहीं भरा। सुखेन्द्र ङ्क्षसह के साथ भारी भीड़ पहुंची। लोगों को हुजूम देखने लायक था। कई गाडिय़ां पहुंची थी।