खजुराहो से भाजपा के VD शर्मा का मुकाबला करेंगे, फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति, कांग्रेस ने दिया समर्थन

लोकसभा चुनाव में खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुकाबले में इंडिया गठबंधन ने सपा से पूर्व विधायक मीरा यादव को खड़ा किया था लेकिन उनका नामांकन ही निरस्त कर दिया गया। अब इंडिया गठबंधन ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक पार्टी के प्रत्याशी आर बी प्रजापति को अपना समर्थन दे दिया है। इसका ऐलान भी कर दिया है इंडिया गठबंधन अब ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को समर्थन देगी। पार्टी ने इसका ऐलान भी कर दिया।

खजुराहो से भाजपा के VD शर्मा का  मुकाबला करेंगे, फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति, कांग्रेस ने दिया समर्थन

रीवा । ज्ञात होगी मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से इंडिया गठबंधन मुकाबला कर रही है। कई सीटों पर इंडिया गठबंधन अपने प्रत्याशी उतार रही है। खजुराहो लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वीडी शर्मा के सामने सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक मीरा यादव को खड़ा किया गया था लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इंडिया गठबंधन अंतर्गत कांग्रेस ने यह सीट समझौते के तौर पर सपा को दी थी। नामांकन फार्म में गड़बड़ी के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म निरस्त कर दिया। इसके बाद यहां चुनाव ही एक तरफा हो गया था। अब इसमें इसे रोचक बनाने के लिए इंडिया गठबंधन ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के कैंडिडेट को अपना समर्थन दे दिया है। कांग्रेस ने समर्थन देने का पत्र भी जारी कर ऐलान कर दिया है।

संसद सदस्य महासचिव संचार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जारी वक्तव्य में कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया ग्रुप के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सत्ता के खुला खेल और लोकतंत्र के सभी मापदंडों के खिलाफ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब इंडिया ग्रुप के एक अन्य सदस्य ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी RB प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया ग्रुप के संयुक्त प्रदेश प्रत्याशी होंगे।