दोस्तों ने पहले छक कर पी शराब फिर चला दी गोली, पैर में लगी इलाज कराने के लिए बनाते रहे कहानी

शुक्रवार की रात को रीवा शहर में फिर गोली चल गई। दो दोस्त किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने चोरहटा गए थे। भोजन आदि में समय लगा तो दोनों शराब पीने चले गए। शराब पीने के दौरान ही एक ने दूसरे पर गोली चला दी। गोली पैर में लगी। घायल युवक का इलाज कराने के लिए पहले दोस्त प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। मामला संदिग्ध था, प्राइवेट अस्पताल वालों ने भर्ती नहीं किया। परिजनों को सूचना दी गई। घायल को एसजीएमएच लेकर पहुंचे। मामला थाना तक पहुंचा। पुलिस ने दोस्त पर ही मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

दोस्तों ने पहले छक कर पी शराब फिर चला दी गोली, पैर में लगी इलाज कराने के लिए बनाते रहे कहानी

रीवा। मिली जानकारी के मुताबिक चोरहटा में अखिलेश तिवारी के यहां शिव मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर भंडारा कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने करहिया से भंडारा में शामिल होने आधा दर्जन युवक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे। जब युवक कार्यक्रम में पहुंचे तो रिश्तेदार भोजन प्रसाद ले रहे थे। घर के लोगों ने उन्हे कहां कि आप लोग नशे की हालत में है। रिश्तेदार भोजन कर ले इसके बाद वो आएं। इसके बाद घर के पास ही युवक बैठ कर दोबारा शराब पीने लगे। रात लगभग 11 बजे एक युवक जिसका नाम गौरव पटेल है उसने बंदूक से फायर कर दिया। गोली उसके दोस्त नितिन सिंह निवासीा करहिया के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल नितिन सिंह निवासी करहिया का उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। गोली चलाने वाले युवक गौरव पटेल की तलाश चोरहटा पुलिस कर रही है।
प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करने से कर दिया इंकार
युवक के पैर में गोली लगने की घटना के बाद दोस्त पहले उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने पुलिस मामला बताकर इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल ले गए जहां भी पुलिस केस के कारण उपचार नहीं किया गया। इसके बाद घायल युवक के दोस्तों ने पूरी घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने रात करीब दो बजे उसका उपचार शुरू किया। गोली कांड के बाद युवक कहानियां बनाते रहे। पूरे प्रकरण को इधर उधर घुमाते रहे। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
--------
घायल युवक नितिन सिंह से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। सभी दोस्तों ने ड्रिंक कर रखी थी। वहीं गोली चलाने वाला मित्र गौरव पटेल पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान गोली चली। मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।
श्रंगेश सिंह राजपूत, थाना प्रभारी चोरहटा।