जीएसटी टीम ने पहली मर्तबा की बार पर कार्रवाई, दारू का भी हिसाब मांग रही

विष्णु एम्पायर ढेकहा में संचालित रॉयल बार में जीएसटी ने छापा मारा है। यहां दो दिनों से जांच पड़ताल चल रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कि किसी बीयर बार में छापामार कार्रवाई की गई। जीएसटी ने जांच पड़ताल पूरी कर ली है अब सिर्फ कुछ जगहों पर ही पेच फंसा हुआ है। जिनकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। बार के संचालक बाहर हैं। उनके आने पर ही कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी। फिलहाल कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया गया है।

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार ढेकहा में संचालित रॉयल बार के संचालक विष्णु प्रताप ङ्क्षसह हैं। यह बार पार्टनरशिप में संचालित है। रॉयल बार में ही जीएसटी एईबी विंग ने छापामार कार्रवाई की। बार में एक्साइज से ज्यादा माल उठाया गया लेकिन खपत कम दिखाई गई। टैक्स में चोरी की गई। इसी को लेकर जीएसटी एईबी टीम ने रॉयल बार में दबिश दी। टीम ने बार में खरीदी बिक्री की सारी जानकारी खंगाल ली है। कुछ जानकारियां बार के कर्मचारी टीम को उपलब्ध नहीं करा पाए। इसके कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। फिलहाल इसके प्रोपराइटर विष्णु प्रताप ङ्क्षसह बाहर हैं। उनके आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी। एक्साइज से भी जीएसटी टीम ने सारी जानकारी ले ली है। स्टाक से मिलान भी पूरा कर लिया है। जीएसटी विंग सतना के उपायुक्त उमेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है। प्रोपराइटर बाहर हैं। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।