रीवा से 6 किमी दूर गांव में जम रही जुआ की फड़, पुलिस दे रही संरक्षण

दिवाली आते ही जुआरियों की मौत हो गई है। पुलिस के संरक्षण में जगह जगह जुआरी फड़ सजा बैठे हैं। सभी थानों क्षेत्रों में जुआरी सक्रिय हो गए हैं। लाखों रुपए के हर दिन दांव लग रहा है।

रीवा से 6 किमी दूर गांव में जम रही जुआ की फड़, पुलिस दे रही संरक्षण
फाइल फोटो

रीवा। सूत्रों की मानें तो इस समय रीवा जुआरियों का गढ़ बना हुआ है। दिवाली में हार जीत का दांव लगाने वाले सक्रिय हो जाते हैं। दिवाली में लाखों रुपए के दांव लगते हैं। नवरात्रि शुरू होने से ही जिला में दांव पर दांव लगना शुरू हो गया है। थानों से गठजोड़ कर जुआरियों ने अलग अलग ठिकानों में फड़ बैठा दिए हैं। रीवा शहर से लेकर गांव तक में दांव खिलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गुढ़ रोड में महसांव टोल प्लाजा के पास भी तीन शातिर बदमाश जुआ फड़ बैठा रखे हैं। इसमें पुलिस से भी सेटिंग कर लिए हैं। यहां दूर दूर से बड़े जुआरी महंगी गाडिय़ों से दांव लगाने पहुंचते हैं। सूत्रों की मानें तो जुआ का फड़ लगाने वाले एक घर को किराए से लिए हैं। इसी घर में ही दांव लगाया जाता है। रातभर खेल होता है लेकिन पुलिस अनजान बनी हुई है। एक दिन के हिसाब से पुलिस को उनका हिस्सा मिल रहा है। यही वजह है कि सब ने चुप्पी साध रखी है।
जिउला गांव में लगती है रात में भीड़
सूत्रों की मानें तो दो शातिर बदमाशों ने अपना नया ठिकाना जिउला में बनाया हुआ है। इसमें एक रसूखदार का भी साथ मिला हुआ है। मुख्य मार्ग से तीन किमी अंदर जुआ खिलाया जाता है। गांव के ही एक प्रतिनिधि का इसमें पूरा सपोर्ट मिल रहा है। यहां प्रतिनिधि के घर पर जुआ खेलने वालों की गाडिय़ां खड़ी होती है। इसके बाद जुआ खेलने के लिए खेत में खास इंतजाम किए गए हैं। झोपड़ी बनाई गई है। झोपड़ी में ही दांव लगता है। जुआ खिलाने के लिए प्रतिनिधि को भी मोटी रकम मिल रही है। प्रतिनिधि ही सभी को मैनेज कर रहा है।
यह वही हैं जो पुलिस से बचकर भाग खड़े हुए थे
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले समान पुलिस ने बरा में एक कमरे में दबिश दी थी। जहां पर जुआ का फड़ चल रहा था। पुलिस की रेड पड़ते ही उनके पकड़ से मुख्य आरोपी भाग खड़ा हुआ था। अब यह बदमाश गुढ़ रोड में जुआ का फड़ चला रहे हैं। तीनों मिलकर लाखों का खेल करा रहे हैं। जिसके खेत में खेल हो रहा है। उसे हर दिन 5 हजार रुपए मिलता है। रात 11 बजे से दांव लगना शुरू हो जाता है। रीवा से भी पुलिस अपना हिस्सा लेने जाती है।
शहरी क्षेत्र में भी चल रहे दांव पर दांव
रीवा शहर में भी सभी थानां अंतर्गत दांव पर दांव चल रहा है। सिटी कोतवाली थाना में सबसे अधिक जुटा फड़ संचालित हो रहा है। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अवैध कारोबार संचालन का गढ़ ही बन गया है। सट्टा पर्ची से लेकर जुआ के फड़ यहां पर लग रहे हैं। समान थाना, बिछिया थाना अंतर्गत भी जुआरी सक्रिय हो गए हैं।