जरूरत पर 6 लाख का कर्ज दिया, जब वापस मांगा तो कर दी थाना में शिकायत, अब कर्ज देने वाले पहुंचे गुहार लगाने

जरूत पर 6 लाख का कर्ज दिया, जब वापस मांगा तो कर दी थाना में शिकायत, अब कर्ज देने वाले पहुंचे गुहार लगाने एक दम्पति कर्ज देकर फंस गया। जमीन के बदले एक पति पत्नी को 6 लाख का कर्ज दिया था। पांच साल में कर्ज लौटाने का वायदा लेनदार ने किया था। समय बीत गया लेकिन रुपए नहीं लौटाए। इसी बीच दोनों ने मिलकर जमीन को किसी और को बेचने का प्लान बना लिया। अनुबंध भी कर लिया। सामने वाले से एडवांस राशि ले ली। इसकी भनक जब कर्ज देने वाले दम्पति को हुई तो वह अपना रुपया मांगने संबंधित के घर पहुंच गए। इसके बाद कर्ज देने वालों की परेशानी बढ़ गई। कर्ज की राशि तो मिली नहीं थाना में शिकायत अलग हो गई। कर्ज लेने वाले पति पत्नी ने थाना में शिकायत कर दी। अब पुलिस कर्ज देने वाले दम्पत्ति को थाना के चक्कर लगवा रही है। मानसिक रूप से प्रताडि़त दम्पति ने एसपी कार्यालय पहुंच कर मदद की गुहार लगाई है।

जरूरत पर 6 लाख का कर्ज दिया, जब वापस मांगा तो कर दी थाना में शिकायत, अब कर्ज देने वाले पहुंचे गुहार लगाने

रीवा। गंगानगर छोटी पुल निवासी रीना सिंह पत्नी ऋतुराज सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की है। रीना सिंह ने बताया कि राजेश सेन और उसकी पत्नी पुष्पा सेन निवासी घोषर ने कुछ साल पहले उनसे जमीन के बदले 6 लाख रुपए लिए थे।  कर्ज लेने वाले पति पत्नी ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया था। तीन तीन लाख रुपए करके 6 लाख रुपए दिए थे। इसके बदले बकायदा लिखा पढ़ी भी कराई गई थी। जमीन के दस्तावेज भी पति पत्नी ने रखवाए थे। इसी बीच दोनों ने जमीन को बेचने के लिए किसी और से अनुबंध कर लिया। जब इसकी जानकारी रानी सिंह और उनकी पति को उन्होंने राजेश सेन और पुष्पा सेन से रुपए मांगना शुरू कर दिया। दोनों ने रुपए नहीं लौटाए और गालीगलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं थाना में दोनों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी। अब पुलिस दोनों पति पत्नी को शिकायत के बाद थाना में तलब कर रही है। रुपए देने के बाद पति पत्नी फंस गए हैं। खुद का रुपया लेने के लिए भी उन्हें आरजू मिन्नतों के साथ ही पुलिस की प्रताडऩा से भी गुजरना पड़ रहा है। रुपए मिलता नहीं देख कर पति पत्नी ने एसपी से शिकायत कर राशि दिलाए जाने की मांग की है।