अटेंडर से ठग लिए थे 6 हजार फिर हो गया था फरार, आज फिर पहुंचा तो पकड़ा गया

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजनों से एक बदमाश खून दिलाने के नाम पर दो दिन पहले 6 हजार रुपए ठग लिए थे। रुपए लेकर बदमाश फरार हो गया था। शुक्रवार को वह फिर से अपना शिकार तलाशने संजय गांधी अस्पताल पहुंचा था। अटेंडर ने युवक को पहचान लिया। इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी अधीक्षक को भी दी गई है।

अटेंडर से ठग लिए थे 6 हजार फिर हो गया था फरार, आज फिर पहुंचा तो पकड़ा गया

सुरक्षाकर्मियों से पीडि़त ने की शिकायत तो युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक का नाम रोहित तिवारी पिता दिनेश तिवारी निवासी लौर देवतालाब है। इसकी सीधी जिला के रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम कुंआ निवासी संत कामराज यादव पिता रमेश यादव ने अस्पताल प्रबंधन से की। शिकायत में उसने बताया कि उनके पिता रमेश यादव अस्पताल की तीसरी मंजिल में आईसीयू में भर्ती है। पिता को ब्लड की जरूरत थी। उनकी मुलाकात दलाल से हो गई। दलाल के रूप में उन्होंने रोहित तिवारी का नाम बताया। रोहित ने खून दिलाने के नाम पर पीडि़त से हजार रुपए ले लिए थे। रुपए लेने के बाद ब्लड का इंतजाम कररने का बहाना बनाकर भाग निकला था। शुक्रवार को दोबारा रोहित अस्पताल पहुंचा था। जिसे पीडि़त ने पहचान लिया। पीडि़त की सूचना पर रोहित तिवारी को पकड़ लिया गया। सीएमओ के पास ले गए। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।