हृदय विदायक घटना: बेटे का खून देखकर मां के निकल गए प्राण

रीवा जिला से एक हृदय विधायक घटना सामने आई है। मारपीट मे घायल बेटे की हालत देखकर एक मां की जान ही चली गई। बेटे पर एक व्यक्ति ने मां के सामने चाकू से हमला कर दिया था। बेटे पर हुए इसी हमले ने एक मां की जान ले ली है।

हृदय विदायक घटना:  बेटे का खून देखकर मां के निकल गए प्राण
File photo

सेमरिया थाना क्षेत्र के छोटी हर्रई गांव की घटना

रीवा। कहते हैं मां की जान अपने बच्चों पर बसती है। बच्चों को चोंट लगे तो दर्द का अहसास मां को भी होता है। ऐसा ही एक मामला जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां बेटे को झगड़े के दौरान लहूलुहान देख एक मां जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। अब परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संजय गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।दरअसल छोटी हर्रई निवासी अशोक साकेत का गांव के ही एक युवक से बीती शाम झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरहंग ने अशोक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जानकारी होने पर अशोक की मां सियादुलारी साकेत मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उसने हमला करने वाले युवक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना। मां के सामने ही बेटे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से खून की धारा बहने लगी। यह नाजारा देख मां को झटका लगा और जमीन पर गिर गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।