मौत का अस्पताल: वेंटीलेटर में रख कर बिल बना दिए 2.5 लाख, मौत के बाद मामला निपटाने दिया 50 हजार का ऑफर

रीवा का एक प्राइवेट अस्पताल मौत का अस्पताल बन गया है। एक महिला ने पथरी का आपरेशन कराया। आपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। प्रबंधन ने वेंटीलेटर पर रख दिया। ढ़ाई लाख का बिल बना दिया। बिल परिजन नहीं जमा करन पाए तो महिला को मृत बता दिया। परिजनों ने हंगामा किया। समझौता करने के लिए 50 हजार का ऑफर डॉक्टर ने दिया। परिजनों ने 10 लाख की डिमांड की।

मौत का अस्पताल: वेंटीलेटर में रख कर बिल बना दिए 2.5 लाख, मौत के बाद मामला निपटाने दिया 50 हजार का ऑफर

विहान अस्पताल में महिला की मौत के बाद मचा हंगामा
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
रीवा। विहान अस्पताल फिर विवादों में है। इस मर्तबा यहां फिर एक महिला की जान चली गई है। मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा मचा। मिली जानकारी के अनुसार विहान अस्पताल में महिला मरीज के पथरी का आपरेशन किया गया था। आरपेशन सफल नहीं हुआ। कई दिनों तक वेटीलेटर पर महिला मरीज को रखे रहे फिर अचानक परिजनों को मौत की सूचना दे दी गई। आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपेरशन भी हुआ लेकिन बाद में ढ़ाई लाख रुपए का बिल बना दिया गया। आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, परिजनों को गुमराह करते रहे। वेंटीलेटर पर ही मरीज था। जब रुपए जमा होता नहीं दिखा तो डॉक्टरों ने परिजनों को महिला के मृत होने की सूचना दे दी गई। विवाद बढ़ा तो लेन देन तक डॉक्टर पहुंच गए। मृत महिला का नाम माधवी पटेल, ग्राम भलुआ बताया जा रहा है। महिला के भाई ने बताया कि पेट में पथरी थी। उसके आपरेशन के लिए विहान अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। आपरेशन के बाद ही उसकी तबीयत बिगडऩे लगी थी। बाद में आईसीयू में वेंटीलेटर पर डाल दिए थे। आज सुबह फोन आया कि माधवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अस्पताल के संचालक डॉ राकेश पटेल ने मरीज के परिजनों को घर बुलाकर मामले को डील करने की कोशिश की। 50 हजार रुपए का आफर दिया। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी प्रलोभन दिया। हालांकि मृतिका के परिजन 10 लाख रुपए मुआवजा की मांग पर अड़े हैं। आप को बता दें कि इसके पहले भी विहान अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लग चुका है। एक युवक की मौत के बाद भी हंगामा मचा था। विहान अस्पताल डॉ राकेश पटेल और उनकी पत्नी दोनों संचालित करते हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की थी।