पति, पत्नी घर के बाहर बैठे थे, तभी बदमाशों ने चाकू से कर दिया हमला

रास्ते के विवाद को लेकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। गांव के ही दबंगों ने घटना को अंजाम दिया है। घायल पति-पत्नी को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के मनिकवार की बतायी गई है।

पति, पत्नी घर के बाहर बैठे थे, तभी बदमाशों ने चाकू से कर दिया हमला
file photo

रीवा। जानकारी के अनुसार मनिकवार निवासी शशिकला वर्मा पत्नी प्रकाश वर्मा 32 वर्ष बुधवार की रात अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव के ही किशन दुबे, लाला दुबे, संजीव दुबे समेत अन्य लोग पहुंचे और रास्ता को लेकर गाली-गलौच करने लगे। इतना ही नहीं महिला ने विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिये। महिला की चीख सुन पति प्रकाश बाहर आया तो उसके पेट में भी चाकू घोप दिये। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाद को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। वहीं शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दिया है।

लम्बे समय से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
रीवा। आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई माह से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर ने बताया कि 4 मई  23 को हटवा निर्भयनाथ में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को विवेचना में लिया था। इस दौरान पता चला कि मृतिका का पति देशराज शुक्ला पुत्र नन्दलाल शुक्ला 53 साल निवासी हटवा निर्भयनाथ थाना शाहपुर रोजाना महिला को परेशान करता था, जिसकी वजह से महिला ने आत्महत्या किया था। ऐसे में पति के खिलाफ थाना मे धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।