गांधी जी के बाद कोई नेता दिखा तो वह जनार्दन हैं: शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मऊगंज पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को राहुल गांधी समझ नहीं पा रहे हैं, और कहते हैं कि भाजपा ने गरीबों के लिए कुछ नहीं लिखा है। मुझे लगता है कि राहुल बाबा को हिन्दी नहीं आती है तो अंग्रेजी में पढ़ लें। हमारा संकल्प पत्र दोनों भाषाओं में साफ-साफ लिखा है कि गरीबों को पक्का मकान देंगे, नि:शुल्क अनाज देंगे। आयुष्मान कार्ड देंगे, गरीबों का जीवन बदलने के लिए काम करेंगे। जो राहुल बाबा को समझ में ही नहीं आ रहा है। हम इटली की भाषा में उन्हें समझा नहीं सकते। राहुल बाबा रणछोर हो गये हैं और वायनॉड चले गए हैं। जिस सीट से इंदिरा गांधी लड़ती थी, सोनिया भी वहीं से लड़ती थी परन्तु आज रायबरेली से लडऩे की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जो काम किया करते थे, उसके बाद कोई नेता दिखा तो जनार्दन हैं। सच्चे जन सेवक हैं।

गांधी जी के बाद कोई नेता दिखा तो वह जनार्दन हैं: शिवराज सिंह चौहान

राहुल बाबा रणछोर हो गए हैं और वायनॉड चले गए हैं
कांग्रेस भाजपा का विरोध करते करते श्रीराम के विरोधी हो गए: पूर्व सीएम
रीवा।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज जिला मुख्यालय में रीवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा के पक्ष में चुनावी जनसभा को जनपद प्रांगण में सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे गरीब भाई बहनों संकल्प पत्र में हमने स्पष्ट कहा है कि जिनके पास पक्के मकान नहीं है, उन गरीबों को आने वाले 5 वर्षो में 3 करोड़ देंगे। रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई का इंतजाम भाजपा सरकार करेंगी। मउगंज में इंडस्ट्रीयल क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिससे स्वरोजगार का निर्माण होगा। जनता की सेवा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। मेरे और जनार्दन मिश्रा के लिए राजनीति धंधा नहीं है, जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। देश की सेवा हम कर रहे हैं। 2014 के पहले का भारत जब कांग्रेस की सरकार होती थी। तब देश का दुनिया में मान-सम्मान क्या था! यह सवाल शिवराज सिंह ने जनता से पूछा। आगे उन्होंने कहा कि पिद्दी-पिद्दी देश भी हमें डराते थे, धमकाते थे, आंख दिलाते थे। मोदी जी सरकार में आते स्पष्ट कर दिया है कि हम आगे से किसी को छेड़ेंगे नहीं, जो छेड़ेंगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक। आज दुश्मन की क्या मजाल जो भारत माता की तरफ आंख उठाकर देख सके।


मउगंजवासियों के अंतर आत्मा की आवाज सुना और पूरा किया
जब मैं मुख्यमंत्री था तब आपने जो मांगा, मैंने वो दिया। जिला बनाया। मैंने कोई एहसान नहीं किया, आपका था तो आपको अर्पित कर दिया। आपकी अंतर आत्मा की आवाज को क्रियान्वित करने का सौभाग्य हमें मिला कि आपके मउगंज को जिला बनाया। बाणसागर के पानी को रीवा और मउगंज में लाने का काम किया है। आपकी पवित्र धरती के हर खेत को सिंचित करने वाला है। पीने का पानी हो हनुमना में कॉलेज हो, विकास के वो सारे काम जिससे आपका जीवन खुशहाल वो सारे काम मैंने किया है।
जनार्दन जी दिल्ली जाएंगे और रेल लाएंगे
हम सब अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा ही वो पार्टी है जो असंभव को संभव करने का दम-खम रखती है। हमें पूरा विश्वास है कि जनार्दन जी तीसरी बार दिल्ली जाएंगे और रेल लेकर आएंगं। जनार्दन जी ने सड़कों का उल्लेख किया था, अब आप ही बताओं क्या ऐसी सड़के कांग्रेस के जमाने में थी। नहीं थी! कांग्रेस के शासनकाल में सड़कों पर जगह-जगह गड्डे थे। जीप भी हिचकोले खाती थी। जिसमें सफर करने से शरीर हलाहल हो जाता था। शरीर की हड्डी दर्द करने लगती थी। हाथ पांव बराबर हो जाते थे, गाड़ी भी खटारा हो जाती थी, भगवान शंकर याद आने लगते थे। मन में सिर्फ एक ही सवाल आता था कि हे भगवान कब सुधरेगी ये सड़के। भाजपा की सरकार आते ही हमने पूरे प्रदेश में सड़कों को ठीक किया, तो वहीं मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो विकास हुए हैं वह कांग्रेस ने किये क्या! कांग्रेस का विकास से नाता नहीं है। गरीबों का कल्याण क्या होता है कांग्रेसी यह भी नहीं जानते हैं। तीसरी बार जनार्दन जी को दिल्ली भेजिए, हर मतदान केन्द्र में ज्यादा वोट दिलाइये। जनार्दन जी तीसरी बार दिल्ली जाएंगे और रीवा से मउगंज मिर्जापुर रेल की स्वीकृति कराएंगे।


महात्मा गांधी के बाद कोई नेता दिखा के तो वह जनार्दन हैं
रीवा के यशस्वी सांसद ऐसे सांसद हैं जो कोरोना आ जाए तो मास्क बिनने लगते हैं। स्वच्छता का अभियान चले तो खुद टॉयलेट साफ करने लगते हैं। महात्मा गांधी ने जो काम कभी किया था, इसके बाद दूसरा कोई नेता दिखा तो वह हैं जनार्दन मिश्रा। वो जनता के सच्चे सेवक है। जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि सांसद बनेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी जो दो बार सांसद बना चुकी है और तीसरी बार भी उन्हें सांसद बनाएगी।
मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेसी रामलाल के विरोधी हो गये
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग रामलाल का विरोध करने लगे। बताओ इन्हें कौन जिताएगा। आज कांग्रेस के सोनिया और राहुल गांधी की हिम्मत नहीं है कि वह अपने परम्परागत सीट से चुनाव लड़ सके। जो नेता खुद जीतने की गारंटी नहीं दे पा रहा है वो कांग्रेस को जिताएगा पाएगा क्या! कांग्रेस का विसर्जन तय है। कांग्रेस बचने वाली नहीं है। नरेन्द्र मोदी जी का धूमधाम से आना तय है। यह बातें मैं नहीं कहता, बल्कि जनता खुद कह रही है कि अबकी बार 400 पार। कुछ लोग जेल की हवा खा रहे हैं। मोदी जी ने कह दिया है कि न तो खाउंगा और न ही खाने दूंगा। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं और गठबंधन बना लिया है जो टिकने वाला नहीं है। मउगंज की धरती पर मैं आपसे भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा की अपील करने आया हूं। अभी तो लाडली बना बनी हैं, अब आगे दीदी लखपति बनेंगी। कोई भी बहन गरीब नहीं रहेगी। किसी की आंखों में आंसू नहीं होगा। भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। जो आगे भी जारी रहेगा। आप अपने प्रेम की बरसात जनार्दन मिश्रा के उपर कर दो और पुन: तीसरी बार धूमधाम से दिल्ली भेंजे। भाजपा का बटन दबाएं। कमल का फूल नरेन्द्र मोदी जी के लिए खिलाएं।


मोदी जी की बदौलत मउगंज के चारों तरफ सुन्दर सड़कों का बिछा है जाल: जनार्दन मिश्रा
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कभी रीवा में 5 ट्रेने चलती थी। आज रीवा से वंदे भारत जैसी ट्रेन भी चल रही है। हम सब मउगंजवासी शिवराज सिंह चौहान जी के आभारी हैं कि उन्होंने रीवा में एयरपोर्ट बनवाने में महती भूमिका निभाई। हम लोगों ने जो-जो मांगे की उसे पूरा करने के लिए हमेशा तैयार रहे। आपको मउगंज जिला की सौगात दी। बाणसागर बांध के पानी को स्वीकृति देकर नहरों के माध्यम से आपके खेत में पहुंचाने का काम किया है। मउगंज जिले में आज विश्वस्तीय सड़कों का जाल बिछा है। चाहे मिर्जापुर चले जाए, चाहे रीवा चले जाएं। पता हीं नहीं चलता है। ऐसा लगता है कि गाड़ी साय साय जा रही है। घर -घर को नल से जोडऩे का काम मोदी जी कर रहे हैं। मैं एक साधारण घर का नेता हूं। मेरे पिता जी मुझे सरकारी कर्मचारी बनाना चाहते थे। जनता ने मुझे नेता बना दिया। आपने कभी न सुना होगा कि सांसद जी को सत्ता का नशा चढ़ा है। मैं हमेशा सांसदी को आपके लिए समर्पित कर काम कर रहा हूं, और आगे भी आपके चरणों की धूल को मस्तक पर लगाकर सांसदी करूंगा, आप अपना आशिर्वाद दें यह मानकार कि मैं खुद सांसद बनने जा रहा हूं। सभा में स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी मउगंजवासी शिवराज जी के जीवन पर्यन्त एहसान मंद है। 70 वर्षो में जो नहीं मिला, उसे देने का काम किया है। हर खेत में पानी पहुंचाने के साथ रिंग रोड़, उद्योग के लिए 450 एकड़ की जमीन देकर उसे 82 करोड़ में विकसित करने का काम किया है। आपकी कृपा से मउगंज अपने गौरवमयी स्थान को प्राप्त किया है।
स्वागत भाषण मउगंज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा ने देते हुए कहा कि माननीय शिवराज सिंह चौहान ने हमारे गौरव को वैभव को पुर्नस्थापित करने का काम किया है। हम सब मउगंज वासी जहां जाते हैं तो शिवराज जी का गुणगान करते हैं। हमें उनका स्नेह जिले की सौगात के साथ ही विकास की परियोजनाओं से लबालब किया है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, पूर्व सांसद देवराज सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति ने भी सम्बोधित किया। सभा के दौरान रीवा लोकसभा प्रभारी रामलाल रौतेल, रीवा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला संगठन प्रभारी केके तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्रीमती सरिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में हजारों हजार की तदाद में मउगंजवासी उपस्थित रहे।