Election 2023 विरोध का असर: कांग्रेस ने 4 उम्मीदवार बदले

MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेशभर में विरोध का सामना करना पड़ रहा था। पार्टी में ही विरोध शुरू हो गया था। ऐसे में चार कंडीडेट के नामों में पार्टी को परिवर्तन करना पड़ा है। जावरा, बडनगर, सुमावली और पिपरिया से उम्मीदवारों के चेहरे बदल दिए गए हैं।

Election 2023 विरोध का असर: कांग्रेस ने 4 उम्मीदवार बदले
Congress list

भोपाल। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सभी विस सीटों से उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए थे। इसमें कई भाजपा के बागियों को मौका दिया गया। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेशभर में हंगामा शुरू हो गया। पार्टी में विरोध की स्थिति का पदाधिकारियेां को स सामना करना पड़ा। पार्टी के दफ्तर सहित नेताओं की गाडिय़ों पर भी हमला हुआ। गुस्साए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया था। इस विरोध को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने कई विस सीटों पर खड़े किए गए प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के पहले ही बैठाना पड़ा। भोपाल और दिल्ली स्तर पर बैठकें आयोजित की गई। इसके बाद चार विस सीटों से प्रत्याशियों के चेहरों को बदल दिया गया है।
इन विस सीटों में किया गया बदलाव
कांग्रेस ने जावरा से हिम्मत श्रीमल की जगह अब वीरेन्द्र सिंह सोलंकी मैदान में उतारा है। इसी तरह बडनगर से पहले राजेन्द्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया था। अब उनकी जगह पर मुरली मोरवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह वीरेन्द्र बेलवंशी और सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है।