सीधी में पीएम मोदी ने कहा मप्र में दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे, दोनों बेटों को सेट करना चाह रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को चुनावी सभा को संबोधित करने सीधी पहुंचे। सीधी में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार किया। उन्होंने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जमकर खिंचाई की। कहा दोनों ही अपने बेटों को सेट करने में लगे हैं। इसलिए एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। जो अपने बेटों का भविष्य देख रहे वह जनता के बच्चों का भविष्य क्या देंखेंगे। पीएम मोदी ने आदिवासियों को लेकर भी कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दशकों तक सत्ता पर रही तब उन्हें आदिवासी नहीं दिखे, जब से मोदी आया तब से आदिवासी नजर आने लगे। उन्होंने कहा कहा आप का एक एक वोट मप्र का 25 सालों का भविष्य तय करेगा। इसलिए हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। कार्यक्रम में रीवा से राजेन्द्र शुक्ला, सीधी से प्रत्याशी रिती पाठक, चुरहट से सर्देंन्दु तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। राजेंद्र शुक्ला ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

सीधी में पीएम मोदी ने कहा मप्र में दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ रहे, दोनों बेटों को सेट करना चाह रहे

सीधी। पीएम मोदी ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि साथियों आज यहां के लोग यह कह रहे हैं कि एमपी के मन में मोदी है। मोदी के मन में एमपी है। इश्वर रूपी जनता जनार्दन आप लोग मोदी के मन और दिल में हैं। एमपी के मन में मोदी और भाजपा क्यों है। यह कोई रहस्य की बात नहीं रह गई। कांग्रेस ने केन्द्र में 10 साल तक जो सरकार चलाई। उसमें उसने गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का ही काम किया था। लेकिन आप के सेवक मोदी ने करीब 10 साल जो सरकार चलाई है। आप की सेवा में 10 साल पूरे लगन से समर्पित किए हैं। उसमें घोटाले बंद हुए हैं। गरीब और मिडिल क्लास की बचत हुई है। उन्हें अधिक सुविधा हुई है। टेलीकाम घोटाला करके, कोयला घोटाला करके कांग्रेस ने ने आपके लाखों करोड़ों रुपए लूट लिए। भाजपा सरकार में वह लाखों करोड़ों रुपए के घोटाले बंद हो चुके हैं। और घोटालों से जो पैसा बचा रहे हैं। वह पैसा गरीब के हित में मध्यम वर्ग के हित में लगा रहे हैं। गरीब कल्याण अन्न योजना में केन्द्र सरकार 2 लाख करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। इससे 80 करोड़ देशवासियों को करोना काल से अब तक मुफ्ट राशन मिलना सुनिश्चित हुआ। यह मोदी की गारंटी है कि देश का केाई गरीब परिवार भूखा नहीं रहेगा। इसलिए भाईयों और बहनों आप सब के आशीर्वाद से यह निश्चिय लिया है मन बना लिया है। यह मुफ्त योजना वाली दिसंबर तक ही है। मोदी तो आपके दिल की बात जानता है। इसलिए यह मुफ्त राशन योजना को आने वाले 5 सालों तक बढ़ाने का निश्चय कर लिया है।  आप देखिए आयुष्मान योजना के तहत मोदी ने 5 लाख तक मुफ्त इलाज का कार्ड दिया है। यदि यह नहीं होता तो 1 लाख करोड़ रुपए बीमारी में मध्यम वर्ग और गरीब परिवार की जेब से जाता। वह पैसा बच गया। भाजपा सरकार ने देश में सस्ती दवाओं वाले 10 हजार जन औषधि केन्द्र भी खोले। इन जन औषधि केन्द्रों में 80 फीसदी डिस्काउंट पर दवाइयां दी जाती है। इससे भी गरीबों के 25 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होने से बचे हैं। जब गरीब के घर में कोई मां बीमार होती है तो वह बताती ही नहीं। उसके मन में रहता है कि जब बीमारी का बच्चों को पता चलेगा तो वह परेशान हो जाएगा। लाखों रुपए खर्च हो जाएगा। कर्ज चढ़ जाएगा। मां सोचती है कि मुशीबत झेल लूंगी लेकिन बच्चों को मुशीबत में नहीं डालूंगी। यह माताओं का स्वभाव है। लेकिन माताओं बहनों आपका एक बेटा दिल्ली में बैठा है। वह आपकी पीड़ा को समझता है। देश भर के परिवारों को अपना पक्का घर मिले। यह भी गारंटी मोदी ने दी है। पीएम आवास पर मोदी सरकार ने अब तक 4 लाख करोड़ रुपए खर्च किया है।


कांग्रेस ने 50 साल गरीबों से झूठ बोला है
कांग्रेस का इतिहास डगर डगर पर झूठ बोलना। लोगों को भ्रमित करना और बिल्कुल चेहरों पर कोई असर ही नहीं पड़ता। इतने आसानी से झूठ बोल लेते हैं। गरीबों से 50 साल में इतना झूठ बोला है कि आप कल्पना नहीं कर सकते।  कांग्रेस ने गरीब, किसानों, युवाओं से झूठ बोला।  कांग्रेस ने कर्जमाफी के वायदे किए। जूझ बोलने की हिम्मत देखिए। उन्हें लगता है कि देश की जनता पहले कि तरह भोली भाली है। अब देश की जनता जाग चुकी है। उसके मोबाइल पर सारी जानकारी होती है। भाइयों बहनों आज भी कांग्रेस यही कर रही है। पांच साल पहले 2018 में कांग्रेस ने यही कहा था कि 10 साल में कर्ज माफ करेंगे। उन्हें 15 महीने सरकार चलाने को मिला। कुछ भी नहीं किया। भाजपा जो कहती है वह डंके की चोट पर किया। हमने किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 6 हजार रुपए जमा किए हैं। अब तक देश के किसानों के बैंक खातों में सीधा 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपए जमा कराया है। मैं सीधी में बोल रहा हूं कि सीधी मदद भेजी है। पीएम किसान सम्मान निधि के रुपए एमपी के किसानों के खाते में भी गए हैं।


कांग्रेस के शासनकाल में सबसे बुरी हालत आदिवासियों की रही
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों भाजपा सरकार की योजनाओं के जो भी  लाभार्थी हैं उसमें अधिकतर दलित, आदिवासी और पिछड़े परिवार के लोग है। कांग्रेस के लंबे शासन काल में सबसे बुरी हालत दलितों की आदिवासी बस्तियों की थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की सबसे अधिक लाभ इस आदिवासी भाइयों के लोगों को हुआ है। भाजपा सरकार सतप्रशित बस्तियों को सड़क से जोडऩे के लक्ष्य के करीब है। आज कांग्रेस के नेता आदिवासियों को लेकर बड़ी बड़ी बातें करते हैं। इनके परिवार ने जब पीढ़ी दर पीढ़ी सरकार चलाई तो इन आदिवासियों की याद नहीं आई। यह भाजपा है जो आदिवासियों के भविष्य सुनिश्चित किया। आप बताई भाई कि आदिवासी भाई बहन कब आए, जब मोदी पीएम बना तब आए क्या। देश आजाद हुआ तब आदिवासी थे कि नहीं थे। भगवान राम जी आदिवासी थे कि नहीं। राजकुमार राम को अयोध्या से निकलने के बाद भगवान राम किसने बनाया। आदिवासी भाई बहनों ने बनाया। हम सब को पता है लेकिन कांग्रेस को पता ही नहीं कि हमारे देश में आदिवासी समाज भी है। क्योंकि कभी भी उन्होंने आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया। आदिवासियों के लिए अलग डिपार्टमेंट नहीं किया। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार पहली बार जब बनी तब आदिवासी मंत्रालय बना। अलग बजट बनना शुरू हुआ। पिछले 9 साल में आदिवासियों कल्याण के बजट में पांच गुना वृद्धि की गई है। बैगा, भार्या, सहार्या जैसी पिछड़ी जनजातियों की सुध ली। भाजपा सरकार इनके लिए 15 हजार करोड़ रुपए का खास अभियान शुरू करने जा रही है। मप्र की सरकार ने भी इन जानजातियों के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अगर एमपी की बहनों के लिए यदि लाडली बहना योजना चलाई जा रही है तो बैगा, भार्या और सहार्या की बहनों को भी सीधे मदद दी जा रही है। विश्वकर्मा साथियों को कांग्रेस ने कभी नहीं पूछा। पहली बार भाजपा सारकार विशेष विश्वकर्मा योजना लेकर आई है। इस पर 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी योजनाओं के कारण गांव गांव और हर व्यक्ति कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार।
जरा सोचिए कांग्रेस का ऐसा पतन क्यों हुआ कि कहीं सरकार नहीं बची
 सीधी बीरबल की जन्मभूमि है। इसलिए बुद्धिमानी, सूझबूझ, पहेलियों को हल करना यह हर बच्चे की परंपरा है। आज के नौजवानों को एक पहेली देना चाहता हूं। मप्र के जो पहली मर्तबा जो वोट डालने जा रहे हैं। उनके सामने एक गुत्थी रखने जा रहा हूं। देश में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस की ही सरकार थी। आज गिनती के कुछ राज्य में ही बची है। जरा सोचिए इनका ऐसा पतन क्यों हुआ। साथियों वह इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस का नारा रहा है जेब की साफ और काम हाफ। यूपी, बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उड़ीसा इतने राज्य गया हूं मैं। एक बार कांग्रेस गई तो फिर उसे घुसने नहीं दिया गया। यहां भी दो दशक हो गया। कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तरस गया है। कांग्रेस सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती है। कांग्रेस ने सिर्फ उन्हीं को आगे बढ़ाया जो दिल्ली में हाजरी लगाते थे। एसटी, एससी, ओबीसी को उभरने नहीं दिया। कांग्रेस की विशेषता है कि सारे काम भूल जाएंगे लेकिन एक काम नहीं भूलते। वह काम है सुबह शाम मोदी को गालियां देना। मोदी को गालियां देते देते यह पूरे ओबीसी समाज को गालियां देने लगे हैं।
मप्र में हालत ऐसी है कि एक कहता है उसके कपड़े फाड़ों, दूसरा कहता है उसके कपड़े फाड़ों
साथियों जब भाजपा ने तय किया कि एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति बने तो कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। पहली मर्तबा देश में चीफ इन्फार्मेशन कमिश्नर के रूप में राजस्थान के एक दलित को पहली मर्तबा अध्यक्ष बनाया। कांग्रेस वालों को देखिए। मीटिंग पर उन्हें आना था। जब उन्हें पता चला कि एक दलित अध्यक्ष बनने वाला है वह मीटिंग का ही बहिष्कार कर दिए। इतनी दलितों से नफरत करते हैं। मप्र में कंाग्रेस के दो नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। एक कहता है उसके कपड़े फाड़ों, दूसरा कहता है उसके कपड़े फाड़ों। वह लड़ रहे हैं अपने बेटों को कब्जा दिलाने के लिए। दोनों अपने बेटे को कुर्सी पर बैठाने के लिए। जिनके लिए अपना बेटे का भविष्य प्राथमिकता में हो वह आपके बेटे बेटियेां का भविष्य के बारे में सोच भी नहीं सकता। कांग्रेस ने मप्र को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने उसे उन्नत राज्य बनाया है। आज मप्र में पहले के मुकाबले पांच गुना ज्यादा मेडिकल कॉलेज है। सीधी में भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है। बिजली का उत्पादन सरप्लस में हो रहा है। वर्ष 2014 में देश के कई जिलों को कांग्रेस ने पिछड़ा का ठप्पा लगाया था। मप्र के भी कई जिले थे। वर्ष 2014 में भाजपा सरकार बनी और इन जिलों को आकांक्षी घोषित किया। इनके लिए काम शुरू किया। यह जिले अब हर पहलू में आगे निकल गए हैं। इस क्षेत्र का जल संकट भी बीते दिनों की बात होती जा रही है। विंध्य से कई नेता निकले लेकिन बाण सागर परियोजना भाजपा सरकार के आने के बाद ही पूरी हुई। हर घर जल  और हर खेत को पानी भाजपा की प्राथमिकता है।
कांग्रेस ने मप्र को कुंए में ढकेल दिया था, भाजपा निकाल कर लाई है
मोदी ने हर बहन को गारंटी दी है कि हर घर तक पानी पाइप से पहुंचाएगा। कांग्रेस ने अपने शासन में गहरे कुंए में ढकेल दिया था। भाजपा अब बाहर निकाल कर लाई है। अब तो तेज गति से आगे बढऩे का समय है। याद करिए इस क्षेत्र में कहीं आना जाना कितना मुश्किल था। कब कहा लूटपाट हो जाए डर बना ारहता ािा। रीवा सीधी हाइवे बायपास बनने से कितनी सुविधा हो रहीह ै।  अब देखिए बायपास बनने से कितनी सुविधा हो रही है। 6 लेन टनल बनने से कितना फायदा हो रहा है। रीवा सीधी की दूरी एक घंटे से कम हो रही गई है। विंध्य प्रगति पथ का निर्माण भी तेज गति से हो रहा है। रीवा में एयरपोर्ट बनने से पर्यटन क्षेत्र को गति मिलेगी। हमारी सरकार विंध्य को सोलर ऊर्जा महत्पवूर्ण केन्द्र के रूप में भी विकसित कर रही है। रीवा सोलर से पूरे एशिया में नाम रोशन हुआ है। आप का एक एक वोट आने वाले 25 वर्षों का भविष्य तय करेगा। इसलिए हर बूथ पर कमल खिलना चाहिए। गांव गांव जाएंगे, एक एक मतदाता से मिलेंगे। हर बूथ पर कम खिलेगा। भाइयों और बहनों एक और काम करना है। यह मेरा पर्सनल काम है। आप जाकर हर परिवार में जाकर मिलना उन्हें कहना कि अपने मोदी जी सीधी आए थे उन्होंने आप को प्रणाम भेजा है।