थाना परिसर में ही बेटे ने मां को जिंदा जला दिया फिर वीडियो बनाता रहा

अलीगढ़ से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी मां को थाना परिसर में ही जिंदा जला दिया। मां को जलाने के बाद आग बुझाने की भी कोशिश नहीं की। उल्टा वीडियो बनाता रहा। पुलिसकर्मी दौड़े तब आग बुझाए। तब तक महिला 80 फीसदी झुलस गई थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह सब कुछ प्रापर्टी के विवाद में किया गया।

पुलिसवालों के सामने मां पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी
अलीगढ़। अलीगढ़ में बेटे ने थाने में मां को जिंदा जला दिया। उसने पुलिसवालों के सामने ही मां पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। इसके बाद वह मां को बचाने की जगह वीडियो बनाने लगा। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी और कंबल डालकर किसी तरह महिला को बचाया, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत  झुलस गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। महिला का अपनी ससुराल वालों से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसको लेकर मां और बेटे थाने पहुंचे थे। बेटे ने अपने नाना के परिवार को फंसाने के लिए मां को आग लगा दी। महिला का नाम हेमलता है। उसके पति राज बहादुर सिंह की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। दरकन नगरिया गांव के पुश्तैनी मकान में हेमलता अपने बेटे के साथ रहती है।