जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में अजय सिंह राहुल और कमलनाथ के माथे पर लिख दिया यह बात

विंध्य में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को यात्रा रीवा शहर पहुंची। यहां चौराहा पर सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल वाहन में लगे पोस्टर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व सीएम कमलनाथ के माथे पर सीएम और वित्त मंत्री लिखा था। लोगों की नजर पड़ी तब उस पर सफेदा लगाया गया।

जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर में अजय सिंह राहुल और कमलनाथ के माथे पर लिख दिया यह बात

रीवा। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में जनआक्रोश यात्रा निकाल रही है। जगह जगह सभा और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेसी जोर लगा रहे हैं। कांग्रेसियों से जनआक्रोश यात्रा में शामिल वाहनों की सुरक्षा में चूक हो गई। इसका फायदा शरारती तत्वों ने उठाया। पोस्टर से छेड़छाड़ कर दी।  शुक्रवार को जनआक्रोश यात्रा रीवा पहुंची। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह राहुल भी पहुंचे। सिरमौर चौराहा भी सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद यात्रा शहर में निकली। इस यात्रा में मुख्य वाहन पर सभी नेता सवार थे। वाहन को चारों तरफ से पोस्टर से कवर किया गया है। इस पोस्टर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी फोटो लगी है। इस फोटों में कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की फोटो में माथे पर सीएम एमपी और कमलनाथ के माथे पर वित्त मंत्री लिख दिया गया। यह लिखा हुआ पोस्टर काफी देर तक शहर में वाहन घूमता रहा। जब कांग्रेसियों की इस तरफ नजर पड़ी तब दोनों के माथे पर सफेदा लगाया गया। लोगों ने इस छेड़छाड़ पर जमकर चुटकियां ली।