गिद्धों की गणना में पिछले साल से पहले दिन आगे तो दूसरे दिन पीछे हुए, 541 ही नजर आए

गिद्धों की गणना जारी है। गणना के दूसरे दिन जिले के 6 परिक्षेत्र में कुल 456 गिद्ध मिले। यह आंकड़ा पिछले साल के दूसरे दिन की गणना से कम है। पिछले साल 541 गिद्ध मिले थे। अभी तीसरे दिन की गणना शेष है। तीन दिन की गणना पूरी होने के बाद ही स्थिति का सही पता चल पाएगा।

गिद्धों की गणना में पिछले साल से पहले दिन आगे तो दूसरे दिन पीछे हुए, 541 ही नजर आए

पहले दिन 420 गिद्ध नजर आए थे, अभी तीसरे दिन की गणना शेष
रीवा। ज्ञात हो कि गिद्धों को प्रकृति का सफाई कर्मी कहा जाता है। इनकी संख्या तेजी से घट गई थी। सरकार ने इन्हें संरक्षित और सुरक्षित करने के लिए अभियान चलाया। अब हालात बदल रहे हैं। प्रतिबंधित दवाइयों के उपयोग न करने पर वन विभाग ने जिलाभर में जागरुकता अभियान चलाया था। लोगों को तो समझाइश दी ही थी। दवा विक्रेताओं तक भी पहुंच कर प्रतिबंधित दवाइयों के विक्रय को लेकर रोक लगाने की अपील की थी। वन विभाग के प्रयास का असर दिख रहा है। गिद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गिद्धों की स्थिति का ही पता लगाने के लिए सरकार हर साल गिद्धों की गणना कराती है। इस बार भी फरवरी में तीन दिनों तक गणना की जा रही है। दो दिनों की गणना हो गई है। अब एक दिन की और शेष है। पहले दिन रीवा और मऊगंज जिला के 6 परिक्षेत्रों में हुई गणना में कुल 420 गिद्ध मिले थे। वहीं दूसरे दिन 456 नजर आए हैं। हालांकि यह संख्या पहले दिन तो अधिक थी लेकिन दूसरे दिन पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में कम रही। पिछले साल 16 फरवरी से गिद्धों की गणना शुरू हुई। 18 फरवरी 2024 तक चली। वहीं इस साल 17 फरवरी से शुरू हुई और 19 फरवरी 2025 तक चलेगी।
सेमरिया में सबसे अधिक गिद्ध नजर आए
दो दिनों की गणना में सबसे अधिक गिद्ध सेमरिया में नजर आए। 17 फरवरी 2025 को अतरैला में 58 वयस्क और 8 अवस्क गिद्ध मिले। डभौरा में 7 वयस्क मिले। रीवा में 19 वयस्क, सिरमौर में 61 वयस्क और 10 अवयस्क मिले। सेमरिया में 223 वयस्क और 19 अवयस्क  मिले। हनुमना में 22 वयस्क और 1 अवयस्क मिले थे। वहीं 18 फरवरी को गणना में अतरैला में 52 वयस्क, डभौरा में 16 और रीवा में 23 वयस्क गिद्ध मिले। इसी तरह सिरमौर में 88 वयस्क और 11 अवयस्क मिले। सेमरिया में सर्वाधिक 186 वयस्क और 26 अवयस्क मिले। हनुमना में 54 वयस्क और 1 अवयस्क गिद्ध मिले।
दूसरे दिन पिछले साल और इस साल मिले गिद्धों की संख्या
परिक्षेत्र    17 फरवरी 24    18 फरवरी 25
अतरैला              82            52
डभौरा               16             16       
रीवा                  61             23       
सिरमौर            122            99       
सेमरिया            233           212       
हनुमना             27              54           
योग                  541           456