आय थी कम और खर्चा ज्यादा, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई है।

आय थी कम और खर्चा ज्यादा, पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को विजलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
Panjab Ex deputy CM

दिल्ली। पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4 करोड़ 52लाख 18 हजार 771 रुपये थी, जबकि खर्च 12 करोड़ 48 लाख 42 हजार 692 रुपये था। जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी को सोमवार को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। ओपी सोनी चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम रहे।  ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं।विजिलेंस टीम के प्रवक्ता के अनुसार जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।