संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में अमानवीयता: पीडि़त के गुदा द्वार में लाइटर डाला, आंत फंटी, दुष्कृत्य का भी आरोप

नशा मुक्ति केन्द्र में एक पीडि़त को इतनी यातनाएं दी गईं कि वह अब जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। गुदा द्वार में लाइटर डाला गया। लोहे की सरिया से शरीर में दागा गया। लाइटर गुदा द्वार में डालने से आंत फंट गई। परिवार को बना सूचना दिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कर आपरेशन करा दिया गया। मामला एसपी के पास पहुंचा है। एसपी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में अमानवीयता: पीडि़त के गुदा द्वार में लाइटर डाला, आंत फंटी, दुष्कृत्य का भी आरोप

पीडि़त से अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी परिजनों ने लगाया आरोप
रीवा। प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि उनके भाई को नशा मुक्ति केन्द्र में रखा गया था। पिछले तीन साल से वहीं रखे हुए थे। उनके भाई का बिना सूचना दिए ही आपरेशन करा दिया। नशा मुक्ति केन्द्र ने किसी तरह के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। केन्द्र से डिस्चार्ज नहीं कर रहे थे। मुकेश मिश्रा बड़े भाई ने बताया कि उनके पीछे गुप्तांग में सात से आठ इंच का लाइटर सात से आठ मर्तबा डाला गया। दो दिन इलाज नहीं कराया गया। इसके बाद डॉ आशीष प्रताप सिंह से संपर्क कर उनका आपरेशन करा दिया गया। 29 अक्टूबर को भाई ने बताया कि उनके पति का संजय गांधी अस्पताल में आपरेशन करा दिया गया है। अस्पताल पहुंच कर जब भाई की हालत देखी तो उनके शरीर पर कई जगह गरम सरिया से दागने का निशान मिला। उनकी आंत पूरी तरह से फट गई है। संकल्प नशा केन्द्र में पिछले तीन साल से रह रहे थे। हर महीने केन्द्र वाले 18 हजार रुपए लेते थे। डॉक्टर से पूछताछ में बताया कि इनकी आंत का आपरेशन हुआ है। एसपी से निवेदन किए हैं कि नशा मुक्ति केन्द्र के कृत्यों की जांच कर कार्रवाई की जाए। विवि थाना में दिनेश यादव से मिले थे। उन्होंने कहा कि पहले विवेचना करेंगे इसके बाद ही रिपोर्ट करेंगे। मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन एसपी ने दिया है। संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में इवेन्द्र अवस्थी और भतीजे शिवकांत अवस्थी संचालित करते हैं। मुकेश मिश्रा के साथ 377 किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
25 जुलाई 2021 से थे सुधार के लिए थे भर्ती
विवि थाना अंतर्गत जनता कॉलेज के पास संचालित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र का संचालन इवेन्द्र अवस्थी और उनके भर्तीजा करते हैं। इस नशा मुक्ति केन्द्र में मुकेश मिश्रा ग्राम पंचायत गढ़वा को परिजनों ने 25 जुलाई 2021 को भर्ती किया था। नशा की लत छुड़वाने के लिए यहां तीन सालों से रखा गया था। हालत में सुधार होने के बाद भी मुकेश को केन्द्र से नहीं छोड़ रहे थे। मिलने भी नहीं देते थे। बाद में मुकेश अस्पताल में गंभीर हालत में मिला।
अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप
मुकेश के भाई ने पीडि़त के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से की है। मामले की जांच कराकर आरोपियेंा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है पीडि़त के भाई का कहना है कि केन्द्र में पीडि़त को यातनाएं दी गईं। अस्पताल में पहुंचने पर भी जानकारी छुपाई जा रही थी। बाद में डॉक्टरों ने आंत फटने की बात कही। शरीर पर कई निशान गर्म सरिया से  दागे जाने के मिले हैं।
----------------------------
एक परिजन शिकायत करने आए थे कि उन्होंने 2021 में संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र मं उनके परिजन को भर्ती किया गया था। परिजन ने गंभीर आरोप लगाया है। अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। डॉक्टरों की रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
vivek singh
एसपी, रीवा।