रीवा में बोरबेल में गिरा मासूम, बचाव कार्य जारी जानिए कैसे और कितने नीचे जाकर फंसा है मासूम

रीवा में त्योंथर के जनेह थाना अंतर्गत एक मासूम खुलेबोर बेल में जा गिरी। खेत में बच्चे खेल रहे थे। तभी एक 5 साल की मासूम बोलबेल में जा समाई। सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पहुंच गया। राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि बारिश ने राहत में खलल डाल दी। अंधेरे के कारण भी बचाव कार्य पर असर पड़ रहा है। जिला भर का अमला लगा हुआ है। आक्सीजन नीचे तक पहुंचाई जा रही है।

रीवा में बोरबेल में गिरा मासूम, बचाव कार्य जारी जानिए कैसे और कितने नीचे जाकर फंसा है मासूम

5 साल की है मासूम, खेत में खेल रही थी तब हुआ हादसा
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे की घटना, दो जेसीबी से खोदाई हो रही
रीवा। रीवा से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनेह थाना अंतर्गत मनिका गांव में एक 5 साल की मासूम मायंक आदिवासी पिता विजय आदिवासी शुक्रवार की दोपहर 3 बजे खेत में लगे बोर में जा गिरा। खेत में बोर खुला हुआ था। वहीं पर बच्चे खेल रहे थे। अचानक एक बच्चा बोर में जा समाया। इसकी सूचना घर वालों की दी गई। घर वाले मौेक पर पहुंचे। करीब 50 फीट नीचे बच्चा जाकर फंस गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर राहत बचाव के लिए टीम पहुंच गई। दो जेसीबी, आक्सीजन सिलेंडर और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर बुलाई गई। जेसीबी से खोदाई का काम जारी है। पाइप से आक्सीजन नीचे तक पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद से राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया हालांकि अब तक मासूम को बाहर नहीं निकाला जा सका है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसके कारण भी राहत कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने के कारण भी दिक्कतें हो रही हैं। बच्चे की स्थिति पर बराबर नजर बना कर रखी गई है।