मासूम बच्ची से हैवानियम, खून से लथपथ घूमती रही 12 साल की बच्ची, कोई मदद को नहीं आया सामने

महाकाल की नगरी में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मासूम से दरिंदगी करने के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया गया। वह सड़क पर अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ घूमती रही लेकिन किसी को दया नहीं आई। पुलिस को उसकी सूचना मिली तो उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पीडि़त लड़की सतना के जैतवारा की बताई जा रही है।

मासूम बच्ची से हैवानियम, खून से लथपथ घूमती रही 12 साल की बच्ची, कोई मदद को नहीं आया सामने

सतना से उज्जैन पहुंच गई बच्ची
परिजन उज्जैन के लिए हुए रवाना
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में हैवानियत की हदें पार कर दी गई। 12 साल की मासूम बच्ची को दरिंदों ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया।  उज्जैन में में बच्ची इधर उधर धूमती दिखी। वह अर्धनग्न हालत में थी। खून से लथपथ थी। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई। पुलिस ने पीडि़त बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के दुष्कर्म की बात सामने आई। बच्ची ने पूछताछ में 4 से 5 लोगों के संपर्क में आने की बात कही। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सतना की है पीडि़त बच्ची
उज्जैन में मासूम बच्ची से दुष्कृत्य के बाद माता पिता की तलाश शुरू की गई। बच्ची के ड्रेस से पीडि़त की पहचान सतना के जैतवारा के रूप में हुई। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की जैतवारा थाना क्षेत्र से 24 सितंबर से लापता हुई थी। पीडि़त लड़की मंदबुद्धि है। दादा, दादी के पास रहती थी। वह स्कूल के लिए सुबह निकली थी। फिर शाम तक नहीं लौटी। उसके दादा ने जैतवारा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अभी तक के जांच में पता चला कि लड़की ट्रेन में सवार होकर उज्जैन पहुंच गई थी। पीडि़त की पहचान होने के बाद उसके अभिभावकों को पुलिस उज्जैन लेकर रवाना हो गई है।