जीएमएच में नवाचार: बच्चे के जन्म के बाद मां को दिया गया पौधा

गांधी मेमोरियल अस्पताल में नया नवाचार शुरू किया गया है। अब यहां जन्म लेने वाले बच्चे के नाम से उनकी माताओं को एक पौधा दिया जाएगा। बच्चे के जन्म के साथ ही माताओं को बच्चों के नाम से पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जीएमएच में नवाचार: बच्चे के जन्म के बाद मां को दिया गया पौधा

रीवा। ज्ञात हो कि मप्र शासन बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है। एक पेड़ मां के नाम से लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। रीवा में भी इस अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। पर्यावरण को बचाने और परिसर को हरा भरा करने के लिए हर कोई पौधरोपण कर रहा है। इसमें सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। संजय गांधी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाए गए। अब गांधी मेमोरियल अस्पताल ने इसी दिशा में नया कदम उठाया है। नया नवाचार शुरू किया है। गांधी मेमोरियल में जन्म लेने वाले बच्चों की माताओं को अब एक पौधा दिया जाएगा। इस नवाचार के तहत सोमवार को इसकी शुरुआत की गई। पोस्ट नेटल वार्ड में डॉ पद्मा शुक्ला सह प्राध्यापक, डॉ संघमित्रा सिंह सहायक प्राध्यापक ने महिलाओं को  पौधा वितरित किया। उन्हें यह पौधा अपने नवजात शिशु के नाम से लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गायनी विभग से नीलेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। गांधी मेमोरियल अस्पताल की यह पहल चर्चा का विषय बन गई है। डॉक्टरों का यह प्रयास पर्यावरण को संरक्षित करने में महती भूमिका निभाएगा। भले ही लोग पौधरोपण में भागीदारी न निभाए लेकिन अपने बच्चों के नाम से पौधे लगाने से वह पीछे नहीं हटेंगे।