J&K बदल रहा है: 35 साल बाद दशहरा पर निकली शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजी घाटी

घाटी की आबो हवा बदल रही है। हालात सुधर रहे हैं। 35 साल बाद जम्मू कश्मीर में दशहरा पर शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री राम के नारे लगे। सब कुछ शांत प्रिय ढंग से चला। सभी धर्म के लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। ए रावण दहन भी किया गया।

J&K बदल रहा है: 35 साल बाद दशहरा पर निकली शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से   गूंजी घाटी

J&K. जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के कारण उत्सव मनाने से लोग डरने लगे थे। यही वजह है कि यहां रावण दहन तो होता रहा लेकिन शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी। हालांकि विजयादशमी को कश्मीर घाटी में बड़ा बदलाव नजर आया । यहां 35 साल के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा नगर के शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर से निकली शोभायात्रा शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार राजीव राय भटनागर भी मौजूद रहे। दशहरा उत्सव समिति के संयोजक संजय टिक्कू ने बताया कि इस शोभायात्रा में शामिल हुए लोग प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। उन्होंने बताया की दशहरा उत्सव समिति 2007 से 2017 तक लगातार आयोजन करते आ रही है लेकिन शोभायात्रा नहीं निकाली जा रही थी। इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं।