जन आशीर्वाद यात्रा: एनसीसी मैदान में आयोजित सभा में दो भाजपा पदाधिकारी कुर्सी के लिए लड़ पड़े

जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को रीवा पहुंची। एनसीसी मैदान में मंच सभा आयोजन था। यहां दो पदाधिकारी कुर्सी को लेकर लड़ पड़े। जमकर तू तू मैं मैं हुई। वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि चंद मिनट की इस लड़ाई ने पूरे भाजपा की छवि ही धूमिल कर दी। अनुशासन की बात करने वाली भाजपा की लोगों ने जमकर खिंचाई की।

जन आशीर्वाद यात्रा: एनसीसी मैदान में आयोजित सभा में दो भाजपा पदाधिकारी कुर्सी के लिए लड़ पड़े
मंच पर दो नेताओं के बीच हुई नोंक झोंक

रीवा। एनसीसी मैदान में मंच सभा का आयोजन किया गया था। जन आशीर्वाद यात्रा एनसीसी मैदान पहुंची। उसके पहले ही भाषण बाजी चल रही थी। मंच पर पूर्व मंडी अध्यक्ष राम सिंह को उद्बोधन के लिए बुलाया गया था। वह अपना उद्बोधन दे रहे थे। उनकी सीट खाली थी। इसी दौरान रथ यात्रा भी एनसीसी मैदान पहुंच गई। यात्रा के संभागीय दल के सदस्य राजगोपाल चारी मंच मंच पर पहुंचे और राम सिह की खाली कुर्सी पर जा बैठे। जब राम सिह भाषण देकर लौटे तो उन्हें अपनी कुर्सी भरी हुई मिली। इसी पर वह भड़क गए। राजगोपाल चारी को कुर्सी खाली करने के लिए कहने लगे। यह बात उन्हें नागवार गुजरी। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। यह कहासुनी मंच पर हुई। इसके कारण सभा में नीचे मौजूद सभी लोगों की नजर में आ गए। दोनों की कहासुनी के बीच दूसरे नेताओं ने दखल दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।