झमाझम बारिश: बकिया के 13 और बीहर बराज के 18 गेट खोले गए

दो दिन से लगातार हो रही बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। बकिया के 13 गेट और बीहर बराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं। बांधों से करीब 1400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तराई में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

झमाझम बारिश: बकिया के 13 और बीहर बराज के 18 गेट खोले गए
file photo

रीवा। ज्ञात हो कि इस मर्तबा रीवा में देरी से बारिश शुरू हुई। मानसून सक्रिय हुआ तो अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन से झमाझम बारिश हो रही है। नदी, नाले उफान पर है। खेतों में हर तरफ पानी ही पानी हो गया है। शहर के मोहल्ले तक जलमग्न हैं। इस बारिश का असर बांधों के जलस्तर पर भी पड़ा है। बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। बकिया बराज के 13 गेट खोल दिए गए हैं। जलस्तर क्षमता से कहीं ऊपर चल रहा है। बकिया बराज के 10 गेट 50-50 सेंटीमीटर खोले गए हैं। वहीं 3 गेट 25-25 सेंटीमीटर खोल दिए गए हैं। 956.40 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसी तरह बीहर बराज के कुल 18 गेट खोले गए हैं। इसमें 3 गेट दो दो मीटर, 8 गेट दो मीटर, 4 गेट एक एक मीटर और दो गेट 25-25 सेंटीमीटर खोल दिया गया है। 447 क्यूसेक पानी टमस में छोड़ा जा रहा है।
बांधों के जलभराव की स्थिति (मीटर में)
बांध              अधिकतम    3 अगस्त    गेट खुले   
बकिया बराज    280.50        279.70      13
बीहर बराज      280.00         279.50     18
देवलोंद            341.64         337.34       00