कमलनाथ का किसानों को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार आएगी तो किसानों को मिलेंगी पांच यह बड़ी सौगात

कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बार फिर किसानों पर भरोसा जताया है ।उन्होंने किसानों के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस आती है तो इन पांचों घोषणाओं को लागू किया जाएगा।

कमलनाथ का किसानों को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार आएगी तो किसानों को मिलेंगी पांच यह बड़ी सौगात
कमलनाथ file photo

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमलनाथ भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा भाजपा की झूठी घोषणाएं किसानों के लिए कई। उन्होंने कैसे धोखा दिया। हमेशा कहते रहे कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे। हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर 70% आधारित है। जब कृषि क्षेत्र ही कमजोर हो जाती है तो हमारी आर्थिक गतिविधि भी प्रभावित होती है। प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। नीति आयोग ने भी यह आंकड़े जारी किए है। किसान कर्जदार हुए हैं। आए पढ़ती तो किसान कर्जदार नहीं होते। प्रदेश में किसान कमजोर होता जा रहा है। हमने कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाई थी। हमने कर्जा माफ की योजना बनाई थी। पहली किस्त में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किए थे। आज बीजेपी कहती है कि हम ब्याज माफ करेंगे, तो फिर मूल कर्ज का क्या होगा। उस पर तो ब्याज चलता रहेगा। कमलनाथ ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश का किसान खाद और बीज के लिए भटक रहा है। जहां मिलता है मिलावटी मिलता है। और किसान जब आवाज उठाता है तो उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल में भेज दिया जाता है। हमने इन सब पर अध्ययन करके यह तय किया है कि कृषि न्याय योजना लाएंगे। इस योजना का उद्देश्य किसान का इनपुट कास्ट कम करना है। और उन्हें लाभ पहुंचाने का है।इस योजना में किसानों का कर्ज माफ करने की जो घोषणा की थी वह चलती रहेगी। हमारी सरकार बनती हो हम पहले जैसे कर्ज माफी योजना पूर्वत लागू करेंगे। खेती की लागत को कम करने के लिए 5 हॉर्स पावर का 5 एचपी पंप के कनेक्शन को निशुल्क बिजली दी जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के जो पुराने बिजली के बिल हैं वह माफ किए जाएंगे। किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जितने भी किसानों पर आंदोलन के दौरान आपराधिक केस बने हैं उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि पहले घर आंगन की बिजली माफ अब खेत खलियान के बिजली बिल माफ। किसान का पुराना बिल माफ और आगे मुफ्त बिजली का रास्ता साफ। मध्य प्रदेश की जनता को वचन देना चाहता हूं कि सरकार आते ही इसे लागू करेंगे।  

कमलनाथ की पांच घोषणाएं- 

1. 5 हॉर्स पावर का बिल माफ

2. बिजली का बकाया माफ

3. किसानों का क़र्ज़ा माफ

4. आंदोलनों के मुक़दमे माफ

5. 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ