किसान न्याय यात्रा: ट्रैक्टर में सवार होकर शहर में निकले कांग्रेसी, नेताओं ने खुद ही सम्हाली स्टेयरिंग

शुक्रवार को किसानों के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस ने रीवा शहर में किसान न्याय यात्रा निकाली। रतहरा से इस यात्रा की शुरुआत की गई। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में रैली निकाली गई। रैली में सभी कांग्रेस नेता ट्रैक्टर में सवार होकर कमिश्नर कार्यालय की तरफ आगे बढ़े। दिग्गजों ने खुद ही ट्रैक्टर की स्टेयिरंग सम्हाल रखी थी। शहर से होते हुए रैली कमिश्नर कार्यालय के सामने पहुंची। फिर सभा का आयोजन हुआ। इसके बाद कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर यात्रा का खत्म किया गया।

मप्र की भाजपा सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है: कमलेश्वर पटेल
किसान न्याय यात्रा में हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया
रीवा। देश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन मे जिला कांग्रेस कमेटी रीवा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, सीडब्ल्यूसी. के सदस्य एवं पूर्व मंत्री  कमलेश्वर पटेल तथा जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक (कोतमा)  सुनील सर्राफ  के नेतृत्व में किसान न्याय यात्रा हजारों ट्रैक्टर की रैली के साथ रतहरा बायपास से कमिश्नर कार्यालय  तक गगनभेदी नारों के साथ निकाली गयी। रैली कमिश्नर कार्यालय के सामने एक सभा के रूप मे परिवर्तित हुई। सभी को सभी दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। किसान न्याय यात्रा के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक सुनील सरार्फ, महापौर अजय मिश्रा बाबा, जिला कांग्रेस कमेटी रीवा शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष द्वय क्रमश: लखन खंडेलवाल एवं राजेंद्र शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती बबीता साकेत, पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, पूर्व विधायक राम गरीब वनवासी, कार्यकारी अध्यक्ष  जिला कांग्रेस कमेटी द्वय श्री कुंवर सिंह व श्री गिरीश सिंह,पार्षद डॉक्टर विनोद शर्मा, रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता साकेत सहित अन्य  कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
भाजपा किसानों को लूटने का काम कर रही है: कमलेश्वर पटेल
कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को निरंतर लूटने का कार्य कर रही है। भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के साथ समर्थन मूल्य के धान की खरीदी 3100, गेहूं की 2700 व सोयाबीन के फसल प्रति क्विंटल के मान से खरीदने का वादा किया जिसे अभी तक भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया। पूर्व मंत्री श्री पटेल कहा कि हमारे नेता,जननायक एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी निरंतर किसानों, बेरोजगारों, युवाओं एवं आमजन की समस्याओं को उठाकर उनकी आवाज बन रहे हैं। श्री गांधी हर देश की हर जाति,बिरादरी से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। श्री राहुल गांधी ने देश की राष्ट्रीय संपत्ति को भाजपा की केंद्र सरकार ने चंद उद्योगपतियों को लुटाया, देश के भ्रष्टाचार व घोटाले को उजागर करने का काम सदन के अंदर एवं सड़क  पर कर रहे हैं। श्री राहुल गांधी पर भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद,विधायक एवं भाजपा नेता श्री राहुल गांधी को आतंकवादी एवं उनकी जुबान काटने की अशोभनीय एवं अनर्गल बातें कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने संबंधितों पर कार्यवाही नहीं की तो कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इसका मुखर जवाब देगा।
कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है: सुनील सराफ
किसान न्याय यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री सुनील सराफ ने कहा कि किसानों के साथ लगातार अत्याचार अनाचार भाजपा की सरकार कर रही है । कांग्रेस के नेता श्री राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ रहे है। भाजपा सरकार ने अन्नदाता के साथ धोखा किया है,खाद की बोरी जो पहले 50 किलो की थी उसे 45 किलो कर  उसके दाम भी अत्यधिक बढ़ा दिए गए  है। आज पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है ,कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अतिथि शिक्षक एवं किसान को शांति प्रदर्शन करने पर पुलिस की मार पड़ रही है। भाजपा से सभी परेशान और पीडि़त हैं। भारतीय जनता पार्टी शोषण पर आमादा हो गई है ,आमजन की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।कांग्रेस का एक एकसिपाही अन्नदाता के साथ में खड़ा हुआ है।
अरुण तिवारी मुन्नू ने कांग्रेस का दामन थामा
कांग्रेस की रीति नीति एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी रीवा अरुण तिवारी मुन्नू एवं उनके 100 साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता पूर्व मंत्री श्री पटेल के हाथों से ली। श्री पटेल ने भाजपा से कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन कर उनका सम्मान करते हुए कांग्रेस का तिरंगा दुपट्टा गले में पहनाया।
रैली में यह कांग्रेस नेता हुए शामिल
रैली मे प्रमुख रूप से सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, पूर्व विधायक शीला त्यागी, विमलेन्द्र तिवारी, शिव प्रसाद प्रधान, चंद्रमणि शुक्ल, गोविंद शुक्ल, गोविन्द दास तिवारी, डॉ. एस.पी.एस. तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, शहीद मिस्त्री, डॉ. अरुणा तिवारी, नृपेंद्र सिंह, वसीम राजा, अनिल मिश्रा, मानवेन्द्र सिंह नीरज, सज्जन पटेल, के.के. गुप्ता, रमेश पटेल, विपिन पाण्डेय, संदीप पटेल, दिलीप पटेल, संजय गौतम, चक्रधर सिंह, राजू सिंह सेंगर, राजेन्द्र सिंह रिमारी, रजनीश मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, सुन्दर लाल चौधरी, खेमराज साकेत, दिनेश नारायण पिढि़हा, अनूप सिंह चंदेल, पंकज उपाध्याय, नारेन्द्र सिंह तिवारी, पदमदीप शुक्ला, प्रकाश नारायण चतुर्वेदी, जीतेन्द्र सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकीर्ति शर्मा, अखिलेश द्विवेदी, धनेन्द्र द्विवेदी, अनिल सिंह पिन्टू, सिद्धनाथ पाण्डेय, शीलाध्वज सिंह, लालमणि कोल, सुरेश प्रसाद मिश्रा, विवेकानंद तिवारी, लक्ष्मण कुशवाहा, संतोष सोहगौरा, अंजनी द्विवेदी, धर्मेश शुक्ला, हर्षलाल शुक्ला, जी.पी. त्रिपाठी, प्रदीप अवस्थी, उदित नारायण मिश्रा, हीरामणि मिश्रा, अशोक पटेल झब्बू, धनेन्द्र सिंह, अकरम अंसारी, रवि तिवारी, उमेश वर्मा, रमा दुबे, अमृतलाल मिश्रा, शहफूज खान, आरती बक्सरिया, अमित चौबे, सीमा सिंह, तारा त्रिपाठी, लक्ष्मी सिंह, अर्चना द्विवेदी, ममता सिंह, प्रभा सोहगौरा, ममता तिवारी, नीलम पाण्डेय, डॉ. प्रतिभा सिंह, रामनरेश तिवारी, अरुणेन्द्र शेखर मिश्रा, रामू द्विवेदी, अनिल सिंह पिन्टू, सुरेश वर्मा, पंकज दास शास्त्री, बिन्द्रा प्रसाद तिवारी, जगनिवास द्विवेदी, प्रमोद पटेल पी.डी., पिं्रस मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।