जानिए ऐसा क्या हुआ कि ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल के खिलाफ पार्षद ने खोल दिया मोर्चा

ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल फिर सुर्खियों में है। वार्ड पार्षद ने प्रबंधन के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। कार्रवाई की मांग की है।

जानिए ऐसा क्या हुआ कि ज्योति सीनियर सेकंडरी स्कूल के खिलाफ पार्षद ने खोल दिया मोर्चा
jyoti senior secondary school rewa

रीवा। ज्ञात हो कि समान ओव्हर ब्रिज के पास ही ज्योति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मौजूद हैं। इस विद्यालय में हजारों छात्र पढ़ते हैं। अधिकांश छात्र बड़े घरों से ताल्लुक रखते हैं। यहां की फीस भी हजारों में है। सामान्य व्यक्ति इस विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की भी  नहीं सोच सकता। इस विद्यालय में जिस हिसाब से फीस वसूली जाती है। वैसी सुविधाएं नहीं है। यहां सबसे बढ़ परेशानी वाहनों की पार्किंग को लेकर होती है। स्कूल लगने के दौरान सड़क पर वाहनों का रेला लगता है। इस सड़क से सुबह और दोपहर में गुजरना तक लोगों का मुश्किल हो जाता है। बीच सड़क पर वाहनों को पार्क किया जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है। स्कूल प्रबंधन के पास पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था नहंी है। इसी अव्यवस्था के खिलाफ वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद संजय नम्रता सिंह ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल के बाहर लगने वाले जाम के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया है कि स्कूल के पास अपनी कोई बस नहीं है। जिससे बच्चों को लाया या छोड़ा जा सके। प्राइवेट व्हीकल लगे हुए हैं। यह व्हीकल भी नेहरू नगर में मुख्य गेट व आसपास ही खड़े होते हैं। इससे सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।