मोहल्ले में दो दिन से घुसा बैठा है तेंदुआ, पकड़ में नहीं आ रहा, लोग घरों में कैद

एक तेंदुआ 2 दिन से शहर वालों को की नाक में दम करके रखा है। लोग दहशत में है। जंगल से भटक कर तेंदुआ मोहल्ले में घुस गया। जिसे पकड़ने के लिए मुकुंदपुर चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम गलियों की खाक छान रही है, लेकिन उनकी पकड़ में नहीं आया। आज फिर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

मोहल्ले में दो दिन से घुसा बैठा है तेंदुआ, पकड़ में नहीं आ रहा, लोग घरों में कैद
सीसीटीवी कैमरा में कैद तेंदुआ

https://youtube.com/shorts/tIVt8Wo68No?si=njM6J2tJF-uCJGde

सतना। जंगल से भटक कर एक तेंदुआ सतना शहर में घुस गया है। कई वार्ड में वह दो दिन से आंख मिचोली खेल रहा है। मुख्य सड़कों पर इधर-उधर घूम रहा है। रात में भी इसकी चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। तेंदुआ की मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वार्ड नंबर 19 और 20 में मथुरा बस्ती के आसपास तेंदुआ को रविवार को देखा गया था। इसके बाद यहां से वह सरस्वती स्कूल के पीछे एक बाड़े में घुस गया था। बाड़े में पेड़ पौधे अधिक थे। जिसके पीछे वह छुप गया था। जेसीबी की मदद से उसे निकालने की कोशिश की गई,लेकिन वह दीवार कूद कर भाग निकला। तेंदुआ की दहशत से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर है। वन विभाग भी लोगों को एलाउंसमेंट करके घरों में ही रहने की सलाह दे रही है। 

रेस्क्यू टीम ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश में जुटी

मार्तंड सिंह जूदेव चिड़ियाघर की रेस्क्यू टीम दो दिनों से सतना में ही डेरा डाले हुए हैं। टीम के हाथ तेंदुआ नहीं लग पाया। वह इधर-उधर भाग रहा है। रेस्क्यू टीम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने की फिराक में है। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है