ढाबा में पिलाई जा रही थी शराब और तभी पलिस ने मार दी रेड

ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो रेड मार दी। मौके पर आधा दर्जन लोग जाम से जाम टकराते मिल गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया हैै।

ढाबा में पिलाई जा रही थी शराब और तभी पलिस ने मार दी रेड

रीवा। अधिकांश ढाबे अवैध अहाता बन गए हैं। यहां खाना कम और पीना पिलाना ज्यादा होता है। खुलेआम यहां शराब पार्टियां चलती है। इसके कारण अपराध भी बढ़ रहे हैं। नेशनल हाइवे और रिंग रोड के किनारे संचालित अधिकांश ढ़ाबों में शराब पिलाई जाती है। इसी तरह का एक ढाबा गुढ़ में भी संचालित हो रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि यहां शराब पिलाई जा रह है। गुढ़ पुलिस ने ढ़ाबा में दबिश दे दी। अचानक पहुंची पुलिस को देखकर यहां शराब पीने वालों के होश ही उड़ गए। संचालक भी सकते में आ गया। पुलिस टीम गुढ को सूचना मिली की दुआरी में रंग देव पटेल अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब पिला रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो सूचना सही मिली। मौके पर खुलेआम शराबखोरी चल रही थी। पुलिस ने रंग देव पटेल सहित कुल 7 लोगों पर आबकारी एक्ट की धारा 36 बी 36 क 34 ए  के तहत कार्रवाई की है।
इन पर दर्ज किया गया मामला
 पुलिस ने अवैध रूप ढाबा के अंदर शराब पिलाने पर रंग देव पटेल पुत्र गिरिजा प्रसाद पटेल ग्राम दुआरी के साथ ही सार्वाजनिक जगह पर शराब का सेवन कर रहे सोहन प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति ग्राम दुआरी, राजेश पटेल पुत्र अच्छे लाल पटेल ग्राम गौरा, अजय रावत पुत्र महेश रावत ग्राम इटार पहाड़, अमित पटेल पुत्र कामता पटेल दुआरी, त्रिभुवन पुत्र वसुधा पटेल ग्राम कुडय़ा, योगेश पुत्र बुद्ध सेन रावत ग्राम इटार पहाड़ व सूर्य प्रकाश पुत्र अभियान पटेल ग्राम गौरा के खिलाफ कार्रवाई की है।