मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस छात्र अचानक हो गया गायब, तलाश में जुटी पुलिस

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज का छात्र अचानक गायब हो गया। प्रथम वर्ष का छात्र तीन दिनों से लापता है। प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। अब तक छात्र का कहीं पता नहीं चल पाया है।

मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस छात्र अचानक हो गया गायब, तलाश में जुटी पुलिस
file photo

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार आयुष ङ्क्षसह नाम का छात्र श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस वर्ष 2022 बैच का छात्र है। सिंगरौली का रहने वाला है। वह अपनी मां के साथ रीवा के द्वारिका नगर में ही रह कर पढ़ाई कर रहा था। छात्र के प्रथम वर्ष का एग्जाम 28 नवंबर से शुरु हुआ है। पहला प्रश्न पत्र 28 नवंबर को ही हुआ था। इसके दूसरे दिन से ही वह घर से गायब हो गया। जानकारों की मानें तो छात्र का पहला पर्चा बिगड़ गया था। जिसके बाद से ही वह परेशान था। 29 नवंबर को वह घर पर अपनी मां से साथ में पढऩे वाले छात्र रियाज खान के पास जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद फिर उसका कहीं पता नहीं चला। छात्र के अचानक गायब होने की खबर से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। सभी छात्र के गायब होने को लेकर चिंतित हैं। छात्र के गायब होने की सूचना मेउिकल कॉलेज प्रबंधन ने अमहिया थाना को दे दी है। पुलिस ने गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी है। स्टूडेंट सेक्शन के प्रभारी डॉ आदेश पाटीदार ने बताया कि छात्र अपनी मां के साथ रहता था। उसका प्रथम वर्ष का पेपर शुरू हुआ था। शायद उसका पेपर गड़बड़ हो गया था। इसके कारण परेशान था। पुलिस को सूचना दे दी गई है।