मुस्लिम महिलाओं के बीच पहुंचे सांसद, बंधवाई राखी और पैर भी छुए

एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज और कार्यों के कारण रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मित्र सुर्खियों में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सांसद मुस्लिम महिलाओं के बीच पहुंए गए। मुस्लिम बहनों से हाथ पर राखियां बंधवाईं और उनके पैर भी छुए।

मुस्लिम महिलाओं के बीच पहुंचे सांसद, बंधवाई राखी और पैर भी छुए
सांसद ने मुस्लिम बहनों से राखी बंधवाने के बाद पैर छूते हुए

Rewa। बुधवार को रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखियां बांधी। दिन भी भद्रा का सारा रहा इसके कारण रात तक का इंतजार किया गया। देर रात 9 बजे के बाद भाईयों की कलाईयों पर राखियां सजीं। इस त्यौंहार को रीवा के सांसद ने नए अंदाज में मनाया। उनका यह अंदाज अब सुर्खियों में हैं। वह रक्षाबंधन का त्यौहा बनाने के लिए मुस्लिम बहनों के बीच पहुंच गए। वह घोघर में भाजपा की कार्यकर्ता जुगनू खान के घर पहुंचे। वहां मौजूद करीब 50 मुस्लिम बहनों ने सांसद को राखियां बांधी। सभी ने बारी बारी से राखियां बांधी और मिठाई भी खिलाई। राखी बांधने के बाद बहनों के पैर छूकर सांसद ने आर्शीवाद भी लिया । बहनों ने सांसद को आशीर्वाद दिया। राखी बांधने के बाद सांसद ने मुस्लिम बहनों को गिफ्ट भी दिए। उनका यह अनोखा अंदाज अब प्रदेश और देशभर में सुर्खियां बटोर रहा है। रीवा सांसद आए दिन कुछ न कुछ अलग करके लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस त्यौहार में भी उन्होंने मुस्लिम बहनों से राखियां बंधवाकर फिर सुर्खियां बटोर ली है।
इसके पहले इसके लिए चर्चा में रहे
सांसद जनार्दन मिश्र इसके पहले भी चर्चाओं में रहे हैं। कभी यह स्कूलों में पहुंच कर शौचालय साफ करने लगते है। तो कभी बच्चों को नहालने के कारण चर्चा में रहे। शहर में कचरा कलेक्शन का रिक्शा लेकर भी निकल चुके हैं। अपने बयानों के कारण भी यह चर्चा में रहे हैं। तत्कालीन नगर निगम आयुक्त को लेकर दिए बयान में भी यह चर्चा में रहे। आए दिन कभी न कभी कुछ बेतुके बयान व अलग अंदाज के कारण यह सोशल मीडिया और खबरों में बने रहते हैं।