बेलगाम कानून व्यवस्था पर महिला कांग्रेस पहुंची मंदिर, किया यह काम

जिले की बेलगाम कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने अनोखा विरोध किया। उन्होंने मंदिर पहुंच कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। शंकर भगवान की पूजन अर्चन कीं।

बेलगाम कानून व्यवस्था पर महिला कांग्रेस पहुंची मंदिर, किया यह काम
hanuman chalisha

रीवा। महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों का कहना है कि रीवा में कानून व्यवस्था पटरी से उतरी गई है। लगातार सिलसिलेवार हत्याएं हो रही हैं। अबोध बालक तक सुरक्षित नहीं है। सोमवार को महामृत्युंजय के मंदिर गई नारी शक्ति के मंगलसूत्र अपराधी तत्वों द्वारा चुरा ली जा रही है।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आते ही अपराध तीव्र गति से बढ़े हैं। आम जनता बेहद  डरी सहमी हुई है।  जिस तरीके से कत्लेआम हो रहे हैं या दुखद स्थिति है। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे एवं शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी  के नेतृत्व में मनकामेश्वर मंदिर कोठी में हनुमान जी एवं शंकर भगवान का पूजन अर्चन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बहनों ने भगवान से प्रार्थना की कि हमारे शहर की सुख शांति को कायम  रखें। आम जनता के बीच में जो डर का वातावरण बना है उससे उनकी रक्षा करें  । हनुमान चालीसा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे शहर अध्यक्षता राज्य पार्टी संगठन मंत्री प्राची शुक्ला अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभा सोहगौरा सचिव विजयलक्ष्मी मिश्रा प्रवक्ता राखी पांडे सहित महिलाएं शामिल रही ।