महिला कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट

हनुमना में आदिवासी बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर महिला कांग्रेस ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। एसपी को ज्ञापन सौंप कर पीडि़तों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी। वहीं एनएसयूआई ने कलेक्टे्रट का घेराव किया। सीएम की सभा में कॉलेज के छात्रों को बुलाए जाने का विरोध किया।

महिला कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट


 रीवा।  मऊगंज हनुमना में आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने एवं पीडि़तों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांगों को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह की विशेष उपस्थिति व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेरकर जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। मांग की गयी है कि हनुमना की घटना पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो दरिंदों को उचित दंड दिया जाए और पीडि़त परिवार को सरकार उचित मुआवजा दे, उसके परिवार की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी सरकार अपने ऊपर ले और उस परिवार का उत्थान करे। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबिता साकेत, पूर्व विधायक डॉक्टर शीला त्यागी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सिंह,  जिलाध्यक्ष सीमा सिंह जरहा, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री प्राची शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष रीता पांडे, देवती साकेत, ब्लॉक अध्यक्ष किरण सिंह, सुशीला कुशवाहा, संध्या पांडे, रेशमा केवट, माधुरी सोधिया, नीलम पांडे, लक्ष्मी सोनी, बीनू पांडे, रामलली द्विवेदी, साधना सोनी, सीता शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
एनएसयूआई ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक छात्र मुख्यमंत्री की रैली में सम्मिलित हो एवं जिन विद्यालयों एवं महाविद्यालय में बसें संचालित हैं उन बसों को भी अधिग्रहण किया जाए। इसके विरोध में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौपा गया जिसमें मांग की गयी कि अधिकारी व कर्मचारी अध्यनरत विद्यार्थियों के ऊपर भीड़ का हिस्सा बनने का दबाव बना रहे हैं उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए अन्यथा एनएसयूआई आज मुख्यमंत्री के रोड शो में सम्मिलित होने जा रहे छात्र-छात्राओं को रोकने का प्रयास करेगी। ज्ञापन सौंपने में जिला उपाध्यक्ष सत्यम मिश्रा, मानवेंद्र सिंह गहरवार, सिद्धार्थ द्विवेदी, अखंड सिंह, शशिमोल तिवारी, शिवम मिश्रा, प्रतीक द्विवेदी, निकिता शर्मा, भूमिका वर्मा, सत्यम शुक्ला, देवेश शुक्ला, शक्ति पांडे, अजय सिंह, अनूप तिवारी, अजय सोंधिया, आदि छात्र नेता उपस्थित रहे।