सतना में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिर गई बिल्डिंग, दबकर एक की मौत

सतना में एक बड़ा हादसा हो गया। एक भवन भरभरा कर गिर गया। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू शुरू किया गया। दो लोगों को बचा लिया गया । वहीं एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। 4 घंटे रेस्क्यू चला।

सतना में बड़ा हादसा, भरभरा कर गिर गई बिल्डिंग,  दबकर एक की मौत

सतना। मिली जानकारी के अनुसार सतना के बिहारी चौक के पास एक दो मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। यह भवन पिंकी ड्रेसेस की बताई जा रही है। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। दो लोग इसकी चपेट में आए थे। उन्हें लोगों की मदद से बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम, महापौर , सांसद पहुंच गए। एसडीआरएफ और पुलिस, नगर निगम अमला ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। दो जेसीबी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।  मलबे के नीचे दबे दो लोगों को  सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं रेस्क्यू के दौरान अंत में एक व्यक्ति मलवे के नीचे दबा हुआ मिला जिसकी मौत हो चुकी थी मृत व्यक्ति के शव को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। पुलिस और प्रशासन की सजगता से मलवे के नीचे दबे अन्य लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका। वर्ना मौत का आंकड़ा बढ़ सकता था।